सेवा कार्यों से नई पहचान बना रहा लायंस क्लब शाहगंज खुशबू : गीता जायसवाल

प्रथम स्थापना दिवस पर चार्टर सदस्यों का हुआ सम्मान, सामाजिक सेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने का लिया संकल्प

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : September 25, 2026 5:46 am
सेवा कार्यों से नई पहचान बना रहा लायंस क्लब शाहगंज खुशबू : गीता जायसवाल
Total Views : 100
Total Views : 100

लायंस क्लब शाहगंज खुशबू ने अपना प्रथम स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया। क्लब के सभी चार्टर सदस्यों ने एकजुट होकर स्थापना दिवस समारोह में भाग लिया। इस दौरान केक काटकर एक-दूसरे को बधाई दी गई और क्लब की अब तक की सेवा यात्रा को याद करते हुए भविष्य में सामाजिक सेवा के कार्यों को और विस्तार देने का संकल्प लिया गया।

समारोह की मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष गीता जायसवाल ने क्लब के सामाजिक एवं सेवा कार्यों की सराहना करते हुए संस्थापक अध्यक्ष लायन खुशबू जायसवाल का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं सेवा कार्य सराहनीय हैं। जिस उत्साह और जिम्मेदारी के साथ संस्थापक अध्यक्ष ने दायित्व संभालते हुए क्लब को एक वर्ष में आगे बढ़ाया, वह प्रशंसनीय है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्तमान अध्यक्ष लायन ज्योति गुप्ता के नेतृत्व में क्लब आने वाले समय में और ऊंचाइयां हासिल करेगा। क्लब के मार्गदर्शक एवं रीजन चेयरपर्सन लायन मनीष अग्रहरि ने कहा कि पूरे जिले में इससे पहले कोई महिला लायंस क्लब नहीं था। शाहगंज के लिए यह गौरव की बात है कि संस्थापक अध्यक्ष लायन खुशबू जायसवाल के प्रयासों से यहां इंटरनेशनल लायंस क्लब की महिला शाखा स्थापित हुई। उन्होंने क्लब के सभी सदस्यों को प्रथम स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि मजबूत नींव तैयार हो चुकी है। सभी सदस्य मिलकर इसी भावना के साथ आगे बढ़ें और सेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करें।

समारोह में जायसवाल महिला समाज की अध्यक्ष आशा गुप्ता एवं महामंत्री गीता मुन्नी जायसवाल ने क्लब के सदस्यों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इसके साथ ही क्लब के सभी चार्टर सदस्यों को उनके योगदान एवं क्लब की स्थापना में निभाई गई भूमिका के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सौम्या अग्रहरि ने किया। कार्यक्रम के अंत में लायन सौम्या अग्रहरि ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, क्लब सदस्यों एवं उपस्थित सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके बाद रात्रिभोज के साथ स्थापना दिवस समारोह का भव्य समापन हुआ।कार्यक्रम में नेहा अग्रहरि, आराधना अग्रवाल, दीपिका अग्रहरि, साधना जायसवाल, अंबिका, लायंस क्लब शाहगंज स्टार के अध्यक्ष सतीश अग्रहरि, लायन रितेश आर्य, पूर्व अध्यक्ष अरुण पांडेय, मनोज पांडेय, मनोज जायसवाल, महेंद्र जायसवाल, अनिमेष अग्रहरि, निलय अग्रहरि, रोमिल अग्रहरि, अजीत जायसवाल, सीए बिजेंद्र अग्रहरि, आशीष अग्रहरि आदि उपस्थित रहे।

About The Author

Share
LATEST post
PET-2026: जौनपुर में 87,696 अभ्यर्थियों की अग्निपरीक्षा, 32 केंद्रों पर कड़ा पहरा! 25-30 अक्टूबर व 1 नवंबर को होगी परीक्षा, दोनों पालियों में अभ्यर्थियों को देना होगा इम्तिहान
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed