फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी, बदलती तकनीक के साथ ज्ञान बढ़ाना जरुरी: डॉ. जेपी दुबे

आर.के. कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित, उत्कृष्ट कार्य में छात्र-छात्राओं को किया

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : September 25, 2026 4:57 am
फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी, बदलती तकनीक के साथ ज्ञान बढ़ाना जरुरी: डॉ. जेपी दुबे
Total Views : 140
Total Views : 140

आर.के. कॉलेज ऑफ फार्मेसी घाटमपुर भेलारा, सुल्तानपुर में शुक्रवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों में प्रतिभाग कर फार्मेसी के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज के मैनेजर डॉ. जेपी दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि फार्मेसी का क्षेत्र निरंतर तेजी से विकसित हो रहा है। आने वाले समय में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में फार्मासिस्टों की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि दवाओं के निर्माण एवं गुणवत्ता नियंत्रण से लेकर अनुसंधान, अस्पतालों और क्लिनिकल सेवाओं तक फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका है। मरीजों को दवाओं के सही एवं सुरक्षित उपयोग के संबंध में जानकारी देने में भी फार्मासिस्ट अहम योगदान देते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे अपने ज्ञान और व्यावहारिक कौशल को लगातार विकसित करें तथा फार्मेसी के क्षेत्र में नई तकनीकों, अनुसंधान और आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों के साथ आगे बढ़ें। इसके बाद विद्यार्थियों ने फार्मेसी और स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित विभिन्न गतिविधियां एवं प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को विशेष बना दिया।

फार्मेसी के प्राचार्य अनुराग पाण्डेय ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस की थीम “स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना” के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि एक योग्य और जिम्मेदार फार्मासिस्ट की भूमिका केवल दवा उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है। दवाओं के सुरक्षित एवं उचित उपयोग, मरीजों को सही जानकारी देने तथा बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के निर्माण में भी फार्मासिस्ट महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि डॉ. जेपी दुबे एवं प्राचार्य श्री पाण्डेय ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। पुरस्कार मिलने पर विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम में इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आलोक निरंजन पाण्डेय, एसडीआईसी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य कमलेश, आरके पीजी कॉलेज के प्राचार्य सुभाष यादव, फार्मेसी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर अभय दुबे तथा प्रवक्ता विकास पाल सहित शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

About The Author

Share
LATEST post
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed