बिना डेटा मोबाइल रिचार्ज का विकल्प, TRAI का बड़ा निर्देश

सिर्फ कॉल-SMS वालों को राहत, 30 दिन से लेकर लंबी वैधता तक विकल्प

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : September 22, 2026 8:21 am
बिना डेटा मोबाइल रिचार्ज का विकल्प, TRAI का बड़ा निर्देश
Total Views : 100
Total Views : 100

मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने ऐसे रिचार्ज विकल्पों का प्रावधान किया है, जिनमें ग्राहकों को अनावश्यक मोबाइल डेटा के लिए भुगतान नहीं करना पड़ेगा। दूरसंचार कंपनियों को Voice & SMS Only Special Tariff Voucher (STV) उपलब्ध कराने का प्रावधान है। इन प्लान में मुख्य रूप से वॉयस कॉल और SMS की सुविधा होगी, डेटा शामिल नहीं होगा।

इस व्यवस्था का सबसे बड़ा असर उन ग्राहकों पर पड़ेगा जो मोबाइल इंटरनेट का बहुत कम या बिल्कुल इस्तेमाल नहीं करते। ऐसे उपभोक्ता अपनी जररुत के मुताबिक केवल कॉल और SMS वाला रिचार्ज चुन सकेंगे। TRAI ने ऐसे STV की वैधता को 365 दिन तक रखने की अनुमति दी है, जिससे बार-बार रिचार्ज कराने की जरुरत भी कम हो सकती है। TRAI के मौजूदा FAQ के अनुसार मोबाइल कंपनियों को 30 दिन की वैधता वाला कम से कम एक प्लान और ऐसा प्लान भी उपलब्ध कराना है, जो हर महीने एक ही तारीख को नवीनीकृत हो। इससे उपभोक्ताओं को रिचार्ज की अवधि और अगली नवीनीकरण तारीख समझने में आसानी होगी।

डेटा का इस्तेमाल नहीं करने वाले ग्राहकों को अपनी जरुरत के अनुसार प्लान चुनने की सुविधा मिलेगी। खासकर फीचर फोन इस्तेमाल करने वाले, वरिष्ठ नागरिक और ग्रामीण क्षेत्रों में केवल कॉलिंग के लिए मोबाइल रखने वाले उपभोक्ताओं के लिए यह व्यवस्था उपयोगी हो सकती है। TRAI ने भी अपने नियामकीय निर्णय में इन उपभोक्ता वर्गों को संभावित लाभार्थियों में शामिल किया है। हालांकि, TRAI खुद मोबाइल रिचार्ज की कीमत तय नहीं करता। अलग-अलग कंपनियां बाजार और व्यावसायिक परिस्थितियों के अनुसार अपने टैरिफ निर्धारित करती हैं। इसलिए किसी Voice-SMS-only प्लान की वास्तविक कीमत और उपलब्ध सुविधाएं ऑपरेटर के अनुसार अलग हो सकती हैं। जिस ग्राहक को डेटा नहीं चाहिए, उसे डेटा वाले बंडल के बजाय अपनी जरुरत के मुताबिक केवल कॉल और SMS वाला विकल्प चुनने की सुविधा मिलनी चाहिए।

About The Author

Share
LATEST post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed