क्षेत्र में चोरों का आतंक, घर और अस्पताल से करीब 10 लाख की चोरी

पीछे के रास्ते घर में घुसे चोर, छत पर बक्सा तोड़कर ले गए चार लाख के आभूषण, अस्पताल की खिड़की व दीवार तोड़कर छह लाख की अल

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : September 18, 2026 4:50 am
क्षेत्र में चोरों का आतंक, घर और अस्पताल से करीब 10 लाख की चोरी
Total Views : 100
Total Views : 100

क्षेत्र में गुरुवार की रात चोरों ने दो अलग-अलग स्थानों पर वारदात को अंजाम देकर करीब 10 लाख रुपये का सामान पार कर दिया। रसूलपुर गांव में चोर घर के पीछे के रास्ते से दाखिल होकर छत पर लोहे का बक्सा ले गए और ताला तोड़कर करीब चार लाख रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। वहीं, खुटहन मार्ग स्थित कौड़िया गांव में चोरों ने सत्य प्रेम अस्पताल की खिड़की और दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और करीब छह लाख रुपये कीमत की अल्ट्रासाउंड मशीन समेत लोहे का अन्य सामान लेकर फरार हो गए।

रसूलपुर गांव निवासी बासमती देवी के घर में गुरुवार की रात अज्ञात चोर पीछे के रास्ते से घुस गए। परिवार के लोग घर में सो रहे थे। चोर कमरे में रखा लोहे का बक्सा उठाकर छत पर ले गए, जहां उसका ताला तोड़कर उसमें रखे सोने के झाला, नथिया, चेन समेत अन्य आभूषण निकाल लिए। इसके बाद चोर उसी रास्ते से फरार हो गए। शुक्रवार सुबह परिवार के सदस्य छत पर पहुंचे तो टूटा हुआ बक्सा पड़ा मिला। सामान की जांच करने पर आभूषण गायब मिले, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया। चोरी गए आभूषणों की कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जा रही है।

इसी रात कौड़िया गांव में खुटहन मार्ग स्थित सत्य प्रेम अस्पताल को चोरों ने निशाना बनाया। चोर खिड़की और दीवार तोड़कर अस्पताल के अंदर दाखिल हुए और करीब छह लाख रुपये की अल्ट्रासाउंड मशीन के साथ लोहे का अन्य सामान समेट ले गए।सुबह आसपास के लोगों ने अस्पताल की खिड़की और दीवार टूटी देखी तो इसकी जानकारी प्रबंधक हर्षिता सिंह को दी। अस्पताल पहुंचकर जांच करने पर अल्ट्रासाउंड मशीन समेत अन्य सामान गायब मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

दोनों घटनाओं की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। चोरी की इन वारदातों से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन में जुटी बताई जा रही है।

About The Author

Share
LATEST post
PET-2026: जौनपुर में 87,696 अभ्यर्थियों की अग्निपरीक्षा, 32 केंद्रों पर कड़ा पहरा! 25-30 अक्टूबर व 1 नवंबर को होगी परीक्षा, दोनों पालियों में अभ्यर्थियों को देना होगा इम्तिहान
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed