अयोध्या में बनेगा बालाजी मंदिर! चंद्रबाबू नायडू ने योगी आदित्यनाथ से मांगी 5 से 10 एकड़ जमीन

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : September 18, 2026 3:21 am
अयोध्या में बनेगा बालाजी मंदिर! चंद्रबाबू नायडू ने योगी आदित्यनाथ से मांगी 5 से 10 एकड़ जमीन
Total Views : 100
Total Views : 100

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं तेलुगु देशम पार्टी प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू ने भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या और भगवान वेंकटेश्वर (बालाजी) की आस्था को जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखा है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भगवान वेंकटेश्वर का मंदिर बनाने के लिए जमीन उपलब्ध कराने की अपील की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर गुरुवार को वाराणसी में आयोजित ‘वाराणसी-वडनगर सेवा संकल्प अभियान’ कार्यक्रम में चंद्रबाबू नायडू ने यह मांग रखी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई प्रमुख नेता मौजूद थे। चंद्रबाबू नायडू ने अपने संबोधन में कहा कि वह भगवान बालाजी से जुड़ी पवित्र भूमि तिरुमला से आते हैं और उनकी इच्छा है कि भगवान वेंकटेश्वर का भव्य मंदिर उत्तर प्रदेश में भी स्थापित हो। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कम से कम पांच और अधिकतम दस एकड़ जमीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

नायडू ने भगवान श्रीराम और भगवान वेंकटेश्वर की धार्मिक महत्ता का उल्लेख करते हुए कहा कि त्रेता युग में भगवान श्रीराम और कलियुग में भगवान बालाजी की विशेष आस्था है। इसी भावना के साथ वह वेंकटेश्वर मंदिर की स्थापना का प्रस्ताव लेकर आए हैं।आंध्र प्रदेश सरकार की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में भी भगवान वेंकटेश्वर का मंदिर बनाने की योजना का उल्लेख किया गया है। नायडू ने अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार से 10 एकड़ जमीन आवंटित करने की अपील की।

कार्यक्रम से पहले चंद्रबाबू नायडू ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

About The Author

Share
LATEST post
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed