गणेश उत्सव पंडालों में विधायक रमेश सिंह ने किया दर्शन-पूजन

विभिन्न पंडालों में पहुंचकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : September 18, 2026 5:01 am
गणेश उत्सव पंडालों में विधायक रमेश सिंह ने किया दर्शन-पूजन
Total Views : 100
Total Views : 100

गणेश उत्सव के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह ने शुक्रवार को नगर के विभिन्न पंडालों में पहुंचकर विधि-विधान से भगवान गणेश का दर्शन-पूजन किया। उन्होंने गणपति बप्पा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

विधायक ने हुसैनगंज में पाटिल परिवार द्वारा स्थापित गणेश पंडाल से अपने दर्शन-पूजन की शुरुआत की। इसके बाद डाकखाना तिराहा, पुराना चौक, निहालीका ब्यूटी सैलून पूर्वी कौड़ियां, पक्का पोखरा स्थित शिव शंकर जायसवाल के पंडाल तथा एराकियाना स्थित वंश जायसवाल के गणेश उत्सव पंडाल में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। विभिन्न पंडालों में पहुंचने पर गणेश उत्सव समितियों एवं श्रद्धालुओं ने विधायक का स्वागत किया। इस दौरान विधायक ने आयोजकों से कार्यक्रम की जानकारी ली और श्रद्धालुओं से भी मुलाकात की।

इस अवसर पर भाजपा नेता बेचन सिंह, मंडल अध्यक्ष चिंताहरण शर्मा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश जायसवाल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष धीरज पाटिल, महेश लालवानी, अरुण चौहान, विष्णुकांत गुप्ता, बैजनाथ मोदनवाल, सर्वेश मिश्रा, विकास सेठ, नंदन मोदनवाल समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

About The Author

Share
LATEST post
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed