अधिवक्ता से गाली-गलौज व धमकी के मामले में केस दर्ज

असलहा दिखाकर दौड़ाने और रास्ते में रोककर धमकाने का आरोप

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : September 16, 2026 4:50 am
Total Views : 100
Total Views : 100

कुतुबीचक गांव निवासी अधिवक्ता हरिवंश कुमार मिश्र ने गांव के ही सूर्यप्रकाश मिश्र उर्फ मोनू समेत अज्ञात लोगों पर घेरकर गाली-गलौज करने, असलहा दिखाकर धमकाने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

अधिवक्ता का आरोप है कि गत 10 जुलाई की शाम वह घर के पास बने बाथरूम से लौट रहे थे। इसी दौरान सूर्यप्रकाश मिश्र उर्फ मोनू दो अज्ञात लोगों के साथ वहां पहुंचा और उनका मुंह बांधकर असलहा दिखाते हुए उन्हें दौड़ा लिया। किसी तरह वह अपने घर में पहुंचे और चैनल गेट बंद कर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची थी। अधिवक्ता ने पुलिस को यह भी बताया कि घटना से संबंधित वीडियो उनके मोबाइल में मौजूद है। उनका आरोप है कि इसके बाद भी उन्हें रास्ते में रोककर धमकाया जा रहा है, जिससे वह भयभीत हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपों की जांच शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Share
LATEST post
PET-2026: जौनपुर में 87,696 अभ्यर्थियों की अग्निपरीक्षा, 32 केंद्रों पर कड़ा पहरा! 25-30 अक्टूबर व 1 नवंबर को होगी परीक्षा, दोनों पालियों में अभ्यर्थियों को देना होगा इम्तिहान
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed