बीबीगंज पुलिस चौकी परिसर में बनाई गई बाउंड्रीवाल निर्माण के महज एक माह के भीतर ही गिर गई। बाउंड्रीवाल के गिरने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कराकर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बताया जाता है कि पुलिस चौकी परिसर की सुरक्षा और सुंदरीकरण के उद्देश्य से हाल ही में बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया गया था। निर्माण पूरा हुए अभी एक माह भी नहीं बीता कि दीवार का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा बडबड़ी घटना हो सकती थी।स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण में मानकों की अनदेखी के कारण इतनी कम अवधि में ही दीवार गिर गई। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मौके की जांच कराकर निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
