लेखपाल हिमांशु यादव के प्रकरण में कथित तौर पर पुलिस कर्मियों द्वारा किए गए दुर्व्यवहार को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की शाहगंज शाखा के लेखपालों ने नाराजगी जताई है। संघ के पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को पत्र भेज मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

संघ के जिला मंत्री धनश्याम पटेल एवं जिलाध्यक्ष अनुराग सिंह की ओर से 12 सितंबर 2026 को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि लेखपाल विजय यादव के प्रकरण में पुलिस कर्मियों द्वारा कथित दुर्व्यवहार के संबंध में थाना स्तर से पूर्व में नोटिस जारी किया गया था।पत्र में संघ ने मामले को गंभीर बताते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई किए जाने तथा भविष्य में लेखपाल संवर्ग के किसी भी सदस्य के साथ इस प्रकार का व्यवहार न होने की मांग की है। संघ ने कहा कि लेखपाल राजस्व विभाग का महत्वपूर्ण अंग हैं और अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन करते हैं। ऐसे में उनके सम्मान और सुरक्षा को लेकर प्रशासन को गंभीरता से कदम उठाना चाहिए।
संघ ने जिलाधिकारी से पूरे प्रकरण का संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक कार्रवाई कराने का अनुरोध किया है। पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों के सम्मान और उनके साथ होने वाले कथित दुर्व्यवहार के मामलों में संगठन अपने सदस्यों के साथ खड़ा रहेगा।
