सपा मुख्यालय के बाहर लगी होर्डिंग, लिखा- ‘27 में कृष्ण आएंगे’

धीरेंद्र शास्त्री के श्रीकृष्ण पर दिए बयान के विरोध में सपा नेता ने लगवाई होर्डिंग, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : November 5, 2026 5:02 am
सपा मुख्यालय के बाहर लगी होर्डिंग, लिखा- ‘27 में कृष्ण आएंगे’
Total Views : 160
Total Views : 180

प्रदेश की राजधानी में समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय के बाहर लगाई गई एक होर्डिंग इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। होर्डिंग पर बड़े अक्षरों में लिखा गया है- ‘27 में कृष्ण आएंगे।’ यह होर्डिंग सपा नेता अब्दुल अजीम मंसूरी की ओर से लगवाई गई है। इसे कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए बयान के विरोध से जोड़कर देखा जा रहा है।

दरअसल, कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक कथा के दौरान भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण की तुलना करते हुए श्रीकृष्ण के लिए ‘टेढ़ा’ शब्द का इस्तेमाल किया था। उनके इस बयान के बाद धार्मिक और सामाजिक हलकों में नाराजगी सामने आई। बयान को लेकर विभिन्न प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं।इसी विवाद के बीच सपा नेता अब्दुल अजीम मंसूरी की ओर से पार्टी कार्यालय के बाहर लगवाई गई होर्डिंग ने राजनीतिक चर्चा को नया विषय दे दिया है। होर्डिंग पर लिखे ’27 में कृष्ण आएंगे’ संदेश को वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की राजनीतिक पृष्ठभूमि से जोड़कर देखा जा रहा है।

होर्डिंग के जरिए सपा नेता ने धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराई है। हालांकि, इस संदेश के राजनीतिक और धार्मिक निहितार्थ को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर लगी यह होर्डिंग लोगों के बीच आकर्षण और चर्चा का केंद्र बनी हुई है।

About The Author

Share
LATEST post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed