पत्नी की हत्या कर शव घर में बंद कर फरार हुआ पति, ससुर को फोन कर दी वारदात की जानकारी

10 साल पहले किया था प्रेम विवाह, कथित तीसरे व्यक्ति की आवाजाही को लेकर दंपती में होता था विवाद

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : November 5, 2026 12:09 am
पत्नी की हत्या कर शव घर में बंद कर फरार हुआ पति, ससुर को फोन कर दी वारदात की जानकारी
Total Views : 220
Total Views : 240

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में पारिवारिक विवाद के चलते हत्या की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और शव को घर के अंदर बंद करके फरार हो गया। वारदात के बाद आरोपी पति ने अपने ससुर को फोन कर हत्या करने की जानकारी दी, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।

मृतका की पहचान सीमा के रुप में हुई है, आरोपी पति का नाम संदीप बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, सीमा और संदीप ने करीब 10 वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों की आठ साल की एक बेटी भी है। बताया जा रहा है कि शुरुआती वैवाहिक जीवन के बाद दंपती के बीच किसी तीसरे व्यक्ति की बढ़ती आवाजाही को लेकर विवाद शुरु हो गया था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर तनाव रहने की बात सामने आई है। बताया जाता है कि विवाद ने आखिरकार गंभीर रुप ले लिया और संदीप ने कथित तौर पर सीमा की हत्या कर दी। इसके बाद वह शव को घर के अंदर बंद कर मौके से फरार हो गया। वारदात के बाद आरोपी ने फोन करके अपने ससुर को घटना की जानकारी दी।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस को मामले से अवगत कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हत्या के पीछे की वास्तविक वजह, घटनाक्रम और आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। दस साल पहले प्रेम विवाह से शुरु हुआ रिश्ता इस दर्दनाक अंजाम तक पहुंचने से परिवार और आसपास के लोगों में शोक एवं स्तब्धता का माहौल है। वहीं, आठ साल की मासूम बच्ची के भविष्य को लेकर भी लोगों में चिंता है।

About The Author

Share
LATEST post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed