पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी ढेर, दो साथी फरार, तीन पुलिसकर्मी घायल

निवाड़ी थाना क्षेत्र में क्राइम ब्रांच और बावरिया गिरोह के बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, फरार बदमाशाें की तलाश में जुटी पु

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : October 28, 2026 11:38 pm
पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी ढेर, दो साथी फरार, तीन पुलिसकर्मी घायल
Total Views : 200
Total Views : 200

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में देर शाम पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की घटना सामने आई है। निवाड़ी थाना क्षेत्र में बावरिया गिरोह के बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी गोली लगने से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ के दौरान तीन पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हो गए। वहीं, गोलीबारी के बीच अंधेरे का फायदा उठाकर दो अन्य बदमाश मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, निवाड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम और बावरिया गिरोह के बदमाशों के बीच आमना-सामना होने के बाद मुठभेड़ शुरु हो गई। कार्रवाई का नेतृत्व एडीसीपी (क्राइम) कर रहे थे। दोनों ओर से हुई गोलीबारी के दौरान धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी और तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।
घटना के बाद पुलिस ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी को मृत घोषित कर दिया। घायल पुलिसकर्मियों का भी उपचार कराया गया। धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी की गिरफ्तारी के लिए गाजियाबाद और मेरठ पुलिस ने संयुक्त रुप से एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। इसमें गाजियाबाद पुलिस की ओर से 50 हजार रुपये और मेरठ पुलिस की ओर से 50 हजार रुपये का इनाम शामिल था। दोनों जिलों की पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी।

पुलिस के अनुसार, धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी बावरिया गिरोह से जुड़ा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। मुठभेड़ में उसकी मौत के बाद पुलिस की कार्रवाई का यह महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। मुठभेड़ के दौरान अंधेरा होने का फायदा उठाकर दो बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। घटना के बाद पुलिस मुठभेड़ से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

About The Author

Share
LATEST post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed