युवक पर जानलेवा हमले के मामले में दो गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद

नहर मार्ग पर रास्ता रोककर की गई थी पिटाई, पुलिस ने गुरैनी पुलिया के पास से दबोचा

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : October 27, 2026 6:29 am
युवक पर जानलेवा हमले के मामले में दो गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद
Total Views : 240
Total Views : 240

क्षेत्र में राहगीरों पर लगातार हो रहे हमलों के बीच पुलिस ने युवक पर जानलेवा हमले के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। मंगलवार को पुलिस टीम ने दोनों को गुरैनी पुलिया के पास से दबोचने का दावा किया है। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का एक डंडा भी बरामद किया गया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय भेज दिया।

कोतवलिया कलापुर गांव निवासी मोहम्मद सलीम पुत्र चुन्नू ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि 17 अक्टूबर को दोपहर करीब दो बजे उसका भाई मुस्तकीम गुरैनी से घर लौट रहा था। इसी दौरान नहर मार्ग पर दो बाइक से पहुंचे चार युवकों ने रास्ता रोककर उसे घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले गाली-गलौज की। विरोध करने पर लाठी-डंडे और हाथ में पहने पंच से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। हमले में मुस्तकीम घायल हो गया। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे।

पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरु की थी। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि विवेचना के दौरान गुरैनी गांव निवासी शिवम यादव पुत्र सुरेंद्र यादव और दुर्गेश यादव पुत्र अमृतलाल यादव के नाम प्रकाश में आए। मंगलवार को उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार राय ने पुलिस टीम के साथ दोनों आरोपियों को गुरैनी पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लकड़ी का एक डंडा भी बरामद किया है।

About The Author

Share
LATEST post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed