शादी का वादा तोड़ने पर हाईकोर्ट सख्त, एसएसपी मेरठ को 45 मिनट तक अदालत में खड़ा रखा, जमानत के बाद शादी करने से इनकार करने पर कोर्ट ने रद्द की थी जमानत

कई तारीखों पर पेश करने में नाकाम रही पुलिस, गैर-जमानती वारंट के बावजूद गिरफ्तारी न होने पर अदालत ने जताई नाराजगी

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : October 25, 2026 5:05 am
शादी का वादा तोड़ने पर हाईकोर्ट सख्त, एसएसपी मेरठ को 45 मिनट तक अदालत में खड़ा रखा, जमानत के बाद शादी करने से इनकार करने पर कोर्ट ने रद्द की थी जमानत
Total Views : 280
Total Views : 280

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को अदालत में पेश नहीं कर पाने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के प्रति कड़ा रुख अपनाया। अदालत ने एसएसपी को करीब 45 मिनट तक खड़ा रखा। आरोपी की गिरफ्तारी और उसे न्यायालय में पेश करने में पुलिस की नाकामी को लेकर अदालत की सख्ती सामने आई।

मामले के अनुसार, आरोपी नितीश उर्फ सिद्धांत उर्फ सेठी ने पीड़िता से शादी करने का वादा करते हुए जमानत की मांग की थी। उसे मार्च 2026 में जमानत मिल गई थी, लेकिन आरोप है कि जमानत मिलने के बाद वह अपने वादे से मुकर गया और उसने पीड़िता से शादी नहीं की। इसके बाद पीड़िता ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने आरोपी की जमानत निरस्त कर उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया। इसके बावजूद आरोपी को कई निर्धारित तारीखों पर अदालत में पेश नहीं किया जा सका।

आरोपी को पेश करने में लगातार हो रही देरी पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताते हुए मेरठ के एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति को व्यक्तिगत रुप से अदालत में उपस्थित होने का आदेश दिया था। अदालत में पेशी के दौरान पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सख्ती दिखाई गई और एसएसपी को लगभग 45 मिनट तक खड़ा रखा गया। मामला न्यायालय के आदेशों के अनुपालन और गंभीर आपराधिक मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की जवाबदेही से जुड़ा है। जमानत की शर्तों और आरोपी के कथित तौर पर शादी के वादे से मुकरने के बाद पीड़िता को दोबारा न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। गैर-जमानती वारंट जारी होने के बावजूद आरोपी को पेश नहीं कर पाने पर अदालत ने पुलिस की भूमिका पर सख्त रुख अपनाया।

About The Author

Share
LATEST post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed