प्रेम प्रसंग की चर्चा के बीच दीवान और महिला आरक्षी निलंबित, एसएसपी की कार्रवाई से पुलिस महकमे में हलचल

बरेली के शाही थाने का मामला, सीओ की जांच रिपोर्ट के बाद दोनों पर गिरी गाज, विभागीय जांच शुरु

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : October 18, 2026 6:12 am
प्रेम प्रसंग की चर्चा के बीच दीवान और महिला आरक्षी निलंबित, एसएसपी की कार्रवाई से पुलिस महकमे में हलचल
Total Views : 320
Total Views : 340

पुलिस विभाग में अनुशासन और कर्मचारियों के आचरण को लेकर बरेली जिले में एक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। शाही थाने में तैनात एक हेड कांस्टेबल और महिला आरक्षी को कथित प्रेम प्रसंग से जुड़े मामले में अनुशासनहीनता के आरोपों के चलते निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी अनुराग आर्य ने मामले की जांच सीओ मीरगंज अजय कुमार को सौंपी थी। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद कार्रवाई की गई। साथ ही विभागीय जांच भी शुरु कर दी गई है।

दोनों पुलिसकर्मियों के बीच कथित नजदीकियों को लेकर चर्चा शुरु हुई थी। बताया जाता है कि एक दरोगा ने दोनों को कमरे में साथ देखा, जिसके बाद इसकी जानकारी थाना प्रभारी आशुतोष द्विवेदी को दी गई। थाना प्रभारी ने मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद अधिकारियों ने प्रकरण की जांच कराई। रिपोर्ट में हेड कांस्टेबल के विवाहित और महिला आरक्षी के अविवाहित होने की बात भी कही गई है। प्रकरण की जांच सीओ मीरगंज अजय कुमार ने की। जांच में अनुशासनहीनता पाए जाने के बाद एसएसपी के निर्देश पर दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। अब विभागीय जांच के जरिए मामले के विभिन्न पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में कर्मचारियों के अनुशासन और कार्यस्थल पर आचरण को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पुलिसकर्मी कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अनुशासन का पालन कराने की जिम्मेदारी निभाते हैं। ऐसे में विभागीय कर्मचारियों से जुड़े विवाद सामने आने पर अधिकारियों की जवाबदेही और अनुशासन व्यवस्था पर भी सवाल उठते हैं।फिलहाल, मामले में विभागीय जांच पूरी होने के बाद ही तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

About The Author

Share
LATEST post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed