टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग, अभिनेता सुरक्षित, ड्राइवर और रिक्शा चालक घायल

मुंबई के जुहू इलाके में बाइक सवार तीन बदमाशों ने चलाईं गोलियां, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से जिम्मेदारी लेने वाली पोस्ट

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : October 18, 2026 11:04 am
टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग, अभिनेता सुरक्षित, ड्राइवर और रिक्शा चालक घायल
Total Views : 300
Total Views : 240

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की खबर सामने आने से मुंबई में हलचल मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार शाम जुहू इलाके में जुहू-विले पार्ले डेवलपमेंट स्कीम (जेवीपीडी) ग्राउंड के पास उनकी गाड़ी को निशाना बनाकर गोलीबारी की गई। घटना में अभिनेता सुरक्षित बताए जा रहे हैं, जबकि उनके ड्राइवर और एक रिक्शा चालक के घायल होने की खबर है।

बताया गया है कि टाइगर श्रॉफ फुटबॉल ग्राउंड से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर तीन से चार राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। घायलों को उपचार के लिए लीलावती अस्पताल ले जाए जाने की जानकारी सामने आई है।घटना के बाद जुहू पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस घटना के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के नाम से एक पोस्ट जारी कर हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। हालांकि, इस पोस्ट की प्रामाणिकता की पुष्टि समाचार एक्सप्रेस लाइव नहीं करता। पुलिस इसकी जांच कर रही है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना की जानकारी लेते हुए मुंबई पुलिस आयुक्त को तेजी से जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हमले के कारणों और आरोपियों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।

About The Author

Share
LATEST post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed