विधायक रमेश सिंह ने 400 कन्याओं का किया पूजन, भेंट की शिक्षण सामग्री

नवरात्र पर आदर्श प्राथमिक विद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम, कन्याओं के सम्मान और शिक्षा को बढ़ावा देने का दिया संदेश

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : October 17, 2026 4:26 am
विधायक रमेश सिंह ने 400 कन्याओं का किया पूजन, भेंट की शिक्षण सामग्री
Total Views : 200
Total Views : 200

शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि पर शनिवार को आदर्श प्राथमिक विद्यालय कोरवलिया में विधायक रमेश सिंह ने 400 कन्याओं का विधि-विधान से पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कन्याओं को देवी स्वरूप मानते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें बैग, पानी की बोतल, किताब-कॉपी सहित अन्य शिक्षण सामग्री उपहार स्वरूप भेंट की।

कार्यक्रम के दौरान विधायक रमेश सिंह ने कन्याओं का पूजन कर उनके सम्मान और उज्ज्वल भविष्य का संदेश दिया। उन्होंने बालिकाओं को शिक्षण सामग्री वितरित कर शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया। नवरात्र के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य कन्याओं के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने के साथ ही बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी बसंत शुक्ला, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनय सिंह, ओपी सिंह, अजीम अहमद, डॉ. रत्नेश सिंह, विवेक गुप्ता, कालीचरण जायसवाल सहित अन्य विशिष्टजन उपस्थित रहे।

About The Author

Share
LATEST post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed