विधायक रमेश सिंह ने 316 कन्याओं का किया पूजन, स्कूल बैग और स्टेशनरी किट बांटकर बढ़ाया उत्साह

बीआरसी परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ कन्या पूजन, बालिकाओं के सम्मान और शिक्षा को प्रोत्साहित करने का दिया संदेश

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : October 16, 2026 8:58 am
विधायक रमेश सिंह ने 316 कन्याओं का किया पूजन, स्कूल बैग और स्टेशनरी किट बांटकर बढ़ाया उत्साह
Total Views : 300
Total Views : 300

byशारदीय नवरात्र के अवसर पर शुक्रवार को खुटहन स्थित बीआरसी परिसर में आयोजित समारोह में विधायक रमेश सिंह ने 316 कन्याओं का विधि-विधान से पूजन किया। उन्होंने कन्याओं को मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का प्रतीक मानकर उनके पांव पखारे और आरती उतारी। इस अवसर पर बालिकाओं को स्कूल बैग और स्टेशनरी किट वितरित कर उनकी शिक्षा को प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य पंडित सुभाष चंद्र उपाध्याय के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद विधायक रमेश सिंह ने 316 कन्याओं का पूजन कर उनका माल्यार्पण किया और सम्मानपूर्वक स्वागत किया।

विधायक ने कहा सनातन परंपरा में कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप माना जाता है। नवरात्र का पर्व हमें नारी शक्ति के सम्मान, श्रद्धा और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका का स्मरण कराता है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को बालिकाओं के सम्मान और सशक्तीकरण के लिए संकल्प लेना चाहिए। कन्या पूजन के उपरांत विधायक ने सभी छात्राओं को स्कूल बैग और स्टेशनरी किट वितरित की। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उनके शैक्षणिक विकास में सहयोग देना रहा। उपहार पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे।

कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ बालिका शिक्षा और नारी सम्मान का संदेश भी दिया गया। उपस्थित लोगों ने इस आयोजन को नवरात्र के अवसर पर सामाजिक सरोकारों से जुड़ी पहल बताया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी विपुल उपाध्याय, नरेंद्र उपाध्याय, बसंत मौर्य, रोहित सिंह, राकेश सिंह और अवनीत सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

About The Author

Share
LATEST post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed