निवेदिता जायसवाल बनीं ‘परफॉर्मेंस ऑफ द ईयर’, नृत्य प्रतियोगिता में पूरे विद्यालय में रहीं प्रथम

शिवब्रत सिंह चिल्ड्रेन एकेडमी की प्रतियोगिता में कक्षा आठ की छात्रा ने बिखेरा हुनर का जलवा, उपलब्धि से परिवार और विद्याल

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : October 16, 2026 5:52 am
निवेदिता जायसवाल बनीं ‘परफॉर्मेंस ऑफ द ईयर’, नृत्य प्रतियोगिता में पूरे विद्यालय में रहीं प्रथम
Total Views : 240
Total Views : 240

शिवब्रत सिंह चिल्ड्रेन एकेडमी में आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में कक्षा आठ की छात्रा निवेदिता जायसवाल ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। उन्होंने ‘परफॉर्मेंस ऑफ द ईयर’ का खिताब अपने नाम कर परिवार और विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विद्यालय में कक्षा तीन से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के तहत 15 अक्टूबर को आयोजित सेमीफाइनल के पहले राउंड में ही निवेदिता ने अपनी जगह बना ली।इसके बाद शुक्रवार को हुए दूसरे राउंड में निवेदिता अपनी कक्षा की विजेता बनीं। वहीं बैटल राउंड में उन्होंने विद्यालय के अन्य प्रतिभागियों के बीच अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और शानदार प्रदर्शन के दम पर ‘परफॉर्मेंस ऑफ द ईयर’ का खिताब जीत लिया।

निवेदिता जायसवाल निहारिका ब्यूटी सैलून की प्रोपराइटर खुशबू जायसवाल व ऋषिराज की बेटी हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय में भी उनकी सफलता की सराहना की जा रही है। निवेदिता की इस उपलब्धि ने साबित किया कि लगन, आत्मविश्वास और निरंतर अभ्यास के बल पर विद्यार्थी अपनी प्रतिभा को नई पहचान दिला सकते हैं।

About The Author

Share
LATEST post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed