Total Views : 180
Total Views :
180
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। शुक्रवार को सामने आई रिपोर्टों के मुताबिक, एयरपोर्ट का प्रस्तावित नया नाम ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ होगा।

गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर स्थित यह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण परियोजना है। इसके नामकरण को लेकर योगी सरकार के इस फैसले को प्रदेश की बड़ी खबर के रुप में देखा जा रहा है।जानकारी के अनुसार, कैबिनेट ने नाम बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। आगे की औपचारिक प्रक्रिया और आधिकारिक अधिसूचना से संबंधित विवरण सामने आने पर स्थिति और स्पष्ट होगी।
About The Author
LATEST post
