सरकारी योजनाओं की 1.5 करोड़ की रकम हड़पने का मामला, जौनपुर से बिचौलिया गिरफ्तार

14 साल पुराने मामले में EOW की बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन बैंक मैनेजर और कैशियर के साथ मिलीभगत का आरोप

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : October 1, 2026 12:44 pm
सरकारी योजनाओं की 1.5 करोड़ की रकम हड़पने का मामला, जौनपुर से बिचौलिया गिरफ्तार
Total Views : 340
Total Views : 340

सरकारी योजनाओं के लिए जारी धनराशि को कथित तौर पर फर्जी बैंक खातों में ट्रांसफर कर करीब डेढ़ करोड़ रुपये की रकम हड़पने के 14 साल पुराने मामले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने मामले में शामिल बताए जा रहे बिचौलिये जोगेंद्र प्रसाद उर्फ योगेंद्र प्रसाद को जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

जांच एजेंसी के मुताबिक, आरोपी पर तत्कालीन बैंक मैनेजर और कैशियर के साथ मिलकर सरकारी योजनाओं की धनराशि को कथित रुप से फर्जी बैंक खातों में स्थानांतरित कराने और उसे हड़पने में भूमिका निभाने का आरोप है। मामला वर्ष 2012-13 के दौरान संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ा बताया जा रहा है। इनमें क्रेडिट कार्ड योजना, सड़क परिवहन ऋण योजना, ग्रामीण आवास ऋण योजना और सौर ऊर्जा उपकरण योजना शामिल हैं। आरोप है कि इन योजनाओं के लिए उपलब्ध कराई गई धनराशि को लाभार्थियों तक पहुंचाने के बजाय फर्जी बैंक खातों में स्थानांतरित किया गया।

प्रकरण की जांच आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन द्वारा की जा रही थी। जांच के दौरान तत्कालीन बैंक मैनेजर और कैशियर के साथ जोगेंद्र प्रसाद की भूमिका सामने आने के बाद EOW ने आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरु की। इसी क्रम में टीम ने जौनपुर पहुंचकर लाइन बाजार थाना क्षेत्र से जोगेंद्र प्रसाद उर्फ योगेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। मामले में तत्कालीन बैंक मैनेजर और कैशियर की भूमिका की भी जांच एवं कार्रवाई की जा रही है।करीब 14 वर्ष पुराने इस आर्थिक अनियमितता के मामले में हुई गिरफ्तारी के बाद EOW की कार्रवाई से सरकारी योजनाओं की धनराशि में कथित हेराफेरी से जुड़े अन्य पहलुओं के भी सामने आने की संभावना है।

About The Author

Share
LATEST post
PET-2026: जौनपुर में 87,696 अभ्यर्थियों की अग्निपरीक्षा, 32 केंद्रों पर कड़ा पहरा! 25-30 अक्टूबर व 1 नवंबर को होगी परीक्षा, दोनों पालियों में अभ्यर्थियों को देना होगा इम्तिहान
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed