अवैध असलहों की बड़ी खेप बरामद, तीन शातिर तस्कर गिरफ्तार

18 पिस्टल, 19 तमंचे और 18 कारतूस बरामद, मध्य प्रदेश से हथियार लाकर गाजीपुर में डिलीवरी की थी तैयारी

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : October 1, 2026 7:04 am
अवैध असलहों की बड़ी खेप बरामद, तीन शातिर तस्कर गिरफ्तार
Total Views : 120
Total Views : 120

अवैध शस्त्रों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में गाजीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्वाट, सर्विलांस सेल और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने कैथवलिया पुलिया के पास घेराबंदी कर तीन कथित शस्त्र तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध असलहे और कारतूस बरामद किए हैं।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रतन विश्वकर्मा (19), रवि कुमार (19) और अभिषेक कुमार (20) के रुप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 18 पिस्टल, 19 तमंचे और 18 कारतूस बरामद हुए।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में सामने आया कि हथियार मध्य प्रदेश के खंडवा बुरहानपुर क्षेत्र से लाए गए थे, जिन्हें गाजीपुर में आगे डिलीवरी करने की तैयारी थी। पुलिस ने मौके से तीन मोबाइल फोन, 900 रुपये नकद और एक बाइक भी बरामद की है। पुलिस ने मामले में दो अन्य आरोपियों को भी वांछित किया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध हथियारों की खेप कहां से मंगाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अवैध असलहा तस्करी से जुड़े नेटवर्क के बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है।

About The Author

Share
LATEST post
PET-2026: जौनपुर में 87,696 अभ्यर्थियों की अग्निपरीक्षा, 32 केंद्रों पर कड़ा पहरा! 25-30 अक्टूबर व 1 नवंबर को होगी परीक्षा, दोनों पालियों में अभ्यर्थियों को देना होगा इम्तिहान
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed