नाराज होकर घर से निकला 15 वर्षीय बालक लखनऊ पहुंचा, पुलिस ने 20 दिन बाद सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर गोमती नगर से हुई बरामदगी, परिजनों ने जताया पुलिस का आभार

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : October 1, 2026 4:20 am
नाराज होकर घर से निकला 15 वर्षीय बालक लखनऊ पहुंचा, पुलिस ने 20 दिन बाद सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
Total Views : 160
Total Views : 180

पुलिस ने करीब 20 दिन से गुमशुदा चल रहे 15 वर्षीय बालक को लखनऊ के गोमती नगर से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने बालक की सकुशल बरामदगी के लिए जौनपुर पुलिस का आभार जताया।

पुलिस के अनुसार, पुरानी बाजार निवासी राजेश कुमार गुप्ता पुत्र जवाहर लाल गुप्ता ने 11 सितंबर को थाना में तहरीर देकर बताया था कि उनका 15 वर्षीय पुत्र प्रकर्ष गुप्ता 10 जुलाई को घर से बिना बताए कहीं चला गया है। काफी तलाश करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका था। मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर बालक की तलाश शुरु की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में बालक की सकुशल बरामदगी के लिए टीम गठित की। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए सर्विलांस और मुखबिर की मदद से बालक की तलाश जारी रखी। इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस ने प्रकर्ष गुप्ता को लखनऊ के गोमती नगर से सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर बालक ने बताया कि वह घरवालों से नाराज होकर घर से चला गया था। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद बालक को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
लंबे समय बाद बेटे के सकुशल घर लौटने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की तत्परता एवं प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया। बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक ओम प्रकाश पांडेय, कांस्टेबल आलोक सिंह, अभिराम खरवार रहे।

About The Author

Share
LATEST post
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed