100 वर्षीय समाजसेवी गंगा देव पाण्डेय का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

विद्यालय में शोकसभा कर दी गई श्रद्धांजलि, शिक्षा और समाजसेवा में योगदान को किया याद

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : October 1, 2026 5:52 am
100 वर्षीय समाजसेवी गंगा देव पाण्डेय का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
Total Views : 140
Total Views : 140

सुईथाकलां क्षेत्र के जैनपुर गांव निवासी अधिवक्ता हीरा पाण्डेय के पिता एवं वरिष्ठ समाजसेवी गंगा देव पाण्डेय का बुधवार रात 100 वर्ष की आयु में निधन हो गया। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे गंगा देव पाण्डेय के निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके सामाजिक योगदान को याद किया।

गुरुवार को सारी जहांगीर पट्टी स्थित शांति निकेतन पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मध्याह्न भोजन के बाद शोकसभा आयोजित की गई। विद्यालय परिवार ने दिवंगत गंगा देव पाण्डेय को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेश दूबे ने कहा कि स्वर्गीय गंगा देव पाण्डेय विद्यालय के अनन्य सहयोगी, कर्तव्यनिष्ठ एवं धर्मनिष्ठ व्यक्ति थे। शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाता रहेगा।

स्व. पाण्डेय अपने पीछे छह पुत्र और दो पुत्रियां छोड़ गए हैं। उनके पुत्रों में रमेश पाण्डेय, भोलानाथ पाण्डेय, जौनपुर दीवानी कचहरी के अधिवक्ता हीरा पाण्डेय, अरुण पाण्डेय, प्रेमचंद पाण्डेय और योगेंद्र पाण्डेय शामिल हैं। उनके निधन पर पत्रकार सिद्धेश्वर पाण्डेय, केशभान पाण्डेय, विशाल पाण्डेय, कमलेश शुक्ला, शैलेंद्र पाण्डेय, भीम और छोटू समेत बड़ी संख्या में लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की। स्वर्गीय गंगा देव पाण्डेय का अंतिम संस्कार खुटहन क्षेत्र के पिलकिछा घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ किया गया।

विद्यालय प्रबंधक वंश गोपाल त्रिपाठी के निर्देशन तथा प्रधानाध्यापक महेश दूबे के नेतृत्व में आयोजित शोकसभा का संचालन शिक्षक दिनेश चंद्र चतुर्वेदी ने किया। इस अवसर पर हरिप्रकाश शुक्ला, राजेश चौबे, रामसजीवन मौर्या, विद्यालय के रसोइया तथा छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

About The Author

Share
LATEST post
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed