रंगोली में बच्चों ने उकेरी राष्ट्र सेवा की कल्पना

न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, 13 अक्टूबर को होगी ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगित

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : September 29, 2026 6:36 am
रंगोली में बच्चों ने उकेरी राष्ट्र सेवा की कल्पना
Total Views : 160
Total Views : 140

‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’ थीम पर मंगलवार को पिंडरा ब्लॉक की 14 न्याय पंचायतों में न्याय पंचायत स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मक प्रतिभा का रंगोली के माध्यम से शानदार प्रदर्शन किया।

फूलपुर न्याय पंचायत की प्रतियोगिता प्राथमिक विद्यालय फूलपुर में आयोजित हुई। प्राथमिक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय थरी ने प्रथम, प्राथमिक विद्यालय फूलपुर ने द्वितीय तथा सुरही ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में सुरही ने प्रथम, रामपुर ने द्वितीय तथा फूलपुर ने तृतीय स्थान हासिल किया। निर्णायक मंडल में रचना, रागिनी और पूनम शामिल रहीं। राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित डॉ. कुंवर पंकज सिंह और नोडल मयाशंकर ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। इसी क्रम में बाबतपुर न्याय पंचायत की प्रतियोगिता में कम्पोजिट स्कूल रमईपट्टी ने प्रथम तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय बाबतपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्टेट अवार्डी शिक्षक कमलेश पांडेय ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। पिंडरा न्याय पंचायत की प्रतियोगिता में कम्पोजिट स्कूल पिंडराई ने प्राथमिक और जूनियर दोनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नोडल शिक्षक अखिलेश मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए।

वहीं भानपुर न्याय पंचायत में उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलारी ने प्रथम, प्राथमिक विद्यालय दिनदासपुर ने द्वितीय तथा कम्पोजिट स्कूल ओदार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नोडल शिक्षक संतोष मौर्य ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इसके अलावा ब्लॉक की अन्य न्याय पंचायतों में भी रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बच्चों ने रंगों और आकर्षक आकृतियों के माध्यम से राष्ट्र सेवा, स्वच्छता, सामाजिक जागरुकता और देशभक्ति से जुड़े संदेशों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश यादव ने बताया कि न्याय पंचायत स्तर पर स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं अब 13 अक्टूबर को आयोजित होने वाली ब्लॉक स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों की रचनात्मक क्षमता के साथ-साथ उनमें सामाजिक सरोकार और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी विकसित होती है।

About The Author

Share
LATEST post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed