सुल्तानपुर में शिक्षक नेता और पत्नी की हत्या

विद्यालय परिसर में सो रहे दंपती पर हमला, इलाके में मची सनसनी, हत्या की वजह और हत्यारों का पता लगाने में जुटी पुलिस

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : September 29, 2026 5:27 am
सुल्तानपुर में शिक्षक नेता और पत्नी की हत्या
Total Views : 100
Total Views : 100

जिले के कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के कुंभी डडिया गांव में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब प्राथमिक शिक्षक संघ मोतिगरपुर के ब्लॉक अध्यक्ष एवं प्रधानाध्यापक मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता सिंह की हत्या कर दी गई। दोनों के शव उनके निजी विद्यालय परिसर स्थित आवास में मिले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरु कर दी।

पुलिस के मुताबिक दंपती विद्यालय परिसर में सो रहे थे। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि विनीता सिंह पर कमरे में हमला किया गया। इसके बाद मुकेश सिंह ने बचने का प्रयास किया तो हमलावरों ने परिसर में करीब 150 मीटर दूर उन्हें भी घेर लिया। दोनों की हत्या धारदार और अन्य हथियारों से हमला कर किए जाने की बात सामने आई है। घटनास्थल से पुलिस ने कुछ सामान बरामद कर साक्ष्य जुटाए हैं। मुकेश सिंह वर्ष 2013 से प्राथमिक शिक्षक संघ, मोतिगरपुर के अध्यक्ष बताए जा रहे हैं। वर्तमान में वह कंपोजिट विद्यालय खनुहट में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात थे। इससे पहले वह शिक्षामित्र के रुप में कार्य कर चुके थे और वर्ष 2009 में सहायक अध्यापक बने थे। उनकी पत्नी विनीता सिंह निजी इंटर कॉलेज का संचालन करती थीं और पूर्व में जिला पंचायत चुनाव में भी प्रत्याशी रह चुकी थीं।

पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है। हमलावरों की संख्या और उनकी पहचान का भी पता नहीं चल सका है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है और घटनास्थल के आसपास के साक्ष्यों तथा अन्य जानकारी के आधार पर हत्याकांड की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ कादीपुर विनय गौतम सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वरिष्ठ अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। हत्याकांड से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

About The Author

Share
LATEST post
PET-2026: जौनपुर में 87,696 अभ्यर्थियों की अग्निपरीक्षा, 32 केंद्रों पर कड़ा पहरा! 25-30 अक्टूबर व 1 नवंबर को होगी परीक्षा, दोनों पालियों में अभ्यर्थियों को देना होगा इम्तिहान
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed