2 करोड़ की रिश्वत लेते कथित दलाल गिरफ्तार, SOG के ASP पर भी कार्रवाई

एसीबी की उदयपुर में बड़ी कार्रवाई, ASP मुकेश कुमार सोनी को बालोतरा स्थित आवास से किया डिटेन

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : September 27, 2026 10:59 am
2 करोड़ की रिश्वत लेते कथित दलाल गिरफ्तार, SOG के ASP पर भी कार्रवाई
Total Views : 100
Total Views : 100

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने उदयपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 करोड़ रुपये की रिश्वत लेते एक व्यक्ति को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सज्जन सिंह जैन उर्फ टाटला के रुप में हुई। एसीबी के अनुसार वह स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) मुकेश कुमार सोनी का कथित दलाल बताया जा रहा है।एसीबी की कार्रवाई के दौरान मामले में एएसपी मुकेश कुमार सोनी की कथित भूमिका भी सामने आने के बाद जांच एजेंसी ने उन्हें बालोतरा स्थित उनके आवास से डिटेन किया है। कार्रवाई के बाद पुलिस एवं प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि एसीबी को रिश्वत लेन-देन की सूचना मिलने के बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। इसी दौरान कथित दलाल सज्जन सिंह जैन को 2 करोड़ रुपये की रिश्वत राशि के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया। एसीबी की टीम अब पूरे मामले की जांच में जुटी है।

रिश्वत की रकम किस मामले में मांगी गई थी, इसमें अन्य लोगों की क्या भूमिका है और एएसपी मुकेश कुमार सोनी की कथित संलिप्तता किस स्तर तक है, इसकी जांच की जा रही है। एसीबी की कार्रवाई के बाद मामले में आगे और गिरफ्तारियां या अन्य कार्रवाई होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। मामले से जुड़े तथ्यों की पूरी तस्वीर जांच और आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

About The Author

Share
LATEST post
PET-2026: जौनपुर में 87,696 अभ्यर्थियों की अग्निपरीक्षा, 32 केंद्रों पर कड़ा पहरा! 25-30 अक्टूबर व 1 नवंबर को होगी परीक्षा, दोनों पालियों में अभ्यर्थियों को देना होगा इम्तिहान
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed