सीएमओ ने देर रात किया सीएचसी का औचक निरीक्षण

लैब की समस्याओं को दूर करने के लिए कोविड वार्ड में आधुनिक जांच सुविधाएं विकसित करने का सुझाव, सीएमओ ने दिया कार्रवाई का

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : October 10, 2026 12:04 am
सीएमओ ने देर रात किया सीएचसी का औचक निरीक्षण
Total Views : 260
Total Views : 260

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्य चिकित्सा अधिकारी गंगाराम गौतम ने रात्रिकालीन आकस्मिक निरीक्षण कर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं, लेबर रूम और सर्जिकल वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय आकस्मिक चिकित्सक डॉ. हरिओम मौर्य सहित फार्मासिस्ट, वार्ड बॉय, स्वीपर एवं आकस्मिक सेवाओं में तैनात सभी कर्मचारी उपस्थित मिले।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. रफीक फारूकी ने सीएमओ को अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण कराया और स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक डॉ. रफीक फारूकी ने अस्पताल की प्रयोगशाला में जगह की कमी की समस्या को उठाया। उन्होंने बताया कि मौजूदा व्यवस्था में मरीजों को अलग-अलग स्थानों पर जाकर जांच करानी पड़ती है। इससे विशेष रुप से गंभीर मरीजों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को अनावश्यक भागदौड़ तथा असुविधा का सामना करना पड़ता है। समस्या के स्थायी समाधान के लिए डॉ. फारूकी ने सुझाव दिया कि वर्तमान में उपयोग में नहीं आ रहे कोविड वार्ड का इस्तेमाल प्रयोगशाला से संबंधित सुविधाओं को विकसित करने के लिए किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस वार्ड में पर्याप्त जगह उपलब्ध है। यदि यहां आवश्यक जांच सुविधाओं को एकीकृत रुप से विकसित किया जाए, तो मरीजों को एक ही छत के नीचे विभिन्न प्रकार की जांच कराने की सुविधा मिल सकेगी।

इससे न केवल मरीजों की भागदौड़ कम होगी, बल्कि गंभीर मरीजों और गर्भवती महिलाओं को भी जांच के लिए इधर-उधर जाने से राहत मिल सकती है।अधीक्षक डॉ. रफीक फारूकी ने लैब की समस्या और कोविड वार्ड में जांच सुविधाएं विकसित करने के प्रस्ताव से सीएमओ को अवगत कराया। इस पर सीएमओ गंगाराम गौतम ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। अब अस्पताल में जांच सुविधाओं के विस्तार को लेकर आगे की कार्रवाई पर मरीजों और स्थानीय लोगों की निगाहें टिकी हैं।

About The Author

Share
LATEST post
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed