यूपी में 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, जौनपुर समेत कई जिलों के कप्तान बदले

यशवीर सिंह होंगे जौनपुर के नए एसपी, कुंवर अनुपम सिंह को पीएसी मुख्यालय लखनऊ भेजा गया।

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : October 7, 2026 3:35 am
यूपी में 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, जौनपुर समेत कई जिलों के कप्तान बदले
Total Views : 240
Total Views : 240

उत्तर प्रदेश शासन ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची में जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, बस्ती, मऊ, हापुड़, बाराबंकी, मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों के पुलिस कप्तानों को बदला गया है। यह बदलाव पुलिस प्रशासन और कानून-व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण पदों पर किया गया है।

तबादला सूची के अनुसार बस्ती के पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह को जौनपुर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं जौनपुर के मौजूदा एसपी कुंवर अनुपम सिंह को पुलिस अधीक्षक, पीएसी मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है। कुंवर अनुपम सिंह को इससे पहले फरवरी 2026 में जौनपुर का एसपी बनाया गया था। गाजीपुर के एसपी ईरज राजा को बलिया का एसपी बनाया गया है, जबकि जालौन में तैनात विनय कुमार सिंह को गाजीपुर का नया एसपी नियुक्त किया गया है। इसी तरह बलिया के एसपी ओमवीर सिंह को बस्ती की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मऊ के एसपी सर्वेश कुमार मिश्रा बनाए गए हैं, जबकि वहां तैनात कमलेश बहादुर को पुलिस अधीक्षक लोक शिकायत लखनऊ भेजा गया है। हापुड़ में मधुवन कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। बाराबंकी की कमान रवीना त्यागी को सौंपी गई है।

मुजफ्फरनगर में सूरज कुमार राय को नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं संजय कुमार को 04वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज का सेनानायक नियुक्त किया गया है।तबादला सूची में लखनऊ कमिश्नरेट के अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी बदली गई हैं। रवीना त्यागी को पुलिस उपायुक्त लखनऊ से हटाकर बाराबंकी का एसपी बनाया गया है, जबकि अर्पित विजयवर्गीय को बाराबंकी से पुलिस उपायुक्त लखनऊ भेजा गया है।

20 अधिकारियों की नई तैनाती में ए. सतीश गणेश अपर पुलिस महानिदेशक यातायात एवं सड़क सुरक्षा, अपराध का अतिरिक्त प्रभार हटाया गया। भगवान एस. श्रीवास्तव को तकनीकी सेवाओं के साथ अपराध का अतिरिक्त प्रभार। यशवीर सिंह को एसपी बस्ती से एसपी जौनपुर की कमान। कुंवर अनुपम सिंह को एसपी जौनपुर से एसपी पीएसी मुख्यालय लखनऊ भेजा गया। रवीना त्यागी डीसीपी लखनऊ से एसपी बाराबंकी। संजय कुमार एसएसपी मुजफ्फरनगर से सेनानायक 04वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज। ओमवीर सिंह एसपी बलिया से एसपी बस्ती बने। कुंवर ज्ञानन्जय सिंह एसपी हापुड़ से डीसीपी प्रयागराज। कमलेश बहादुर एसपी मऊ से एसपी लोक शिकायत लखनऊ। ईरज राजा को एसपी गाजीपुर से एसपी बलिया में तैनाती मिली है। अर्पित विजयवर्गीय एसपी बाराबंकी से डीसीपी लखनऊ। सर्वेश कुमार मिश्रा सेनानायक पीएसी प्रयागराज से एसपी मऊ।
विनय कुमार सिंह एसपी जालौन से एसपी गाजीपुर। सूरज कुमार राय एसपी बागपत से एसएसपी मुजफ्फरनगर। चिराग जैन एसपी ग्रामीण आजमगढ़ से एसपी नगर बरेली। मानुष पारीक एसपी नगर बरेली से एसपी नगर आजमगढ़। आलोक राज नारायण एएसपी हरदोई से एएसपी मथुरा। पूर्णेन्दु सिंह एसपी स्टाफ ऑफिसर टू डीजीपी से एसपी बागपत। मधुवन कुमार सिंह एसपी नगर आजमगढ़ से एसपी हापुड़। सुरेश चन्द्र रावत मथुरा से एसपी जालौन बनाए गए।

About The Author

Share
LATEST post
PET-2026: जौनपुर में 87,696 अभ्यर्थियों की अग्निपरीक्षा, 32 केंद्रों पर कड़ा पहरा! 25-30 अक्टूबर व 1 नवंबर को होगी परीक्षा, दोनों पालियों में अभ्यर्थियों को देना होगा इम्तिहान
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed