नशे में दो दोस्तों के बीच कहासुनी के बाद सड़क पर मारपीट

बाइक से घर लौटते समय सरवरपुर मोड़ पर भिड़े दोनों युवक, मारपीट में घायल होने पर जिला अस्पताल रेफर

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : October 6, 2026 9:22 am
नशे में दो दोस्तों के बीच कहासुनी के बाद सड़क पर मारपीट
Total Views : 300
Total Views : 300

नगर क्षेत्र में मंगलवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बाइक से घर लौट रहे दो दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद सड़क पर मारपीट शुरु हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवकों ने शराब का सेवन कर रखा था। गाली-गलौज से शुरु हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। दोनों के घायल होने पर मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई।

जानकारी के अनुसार मैनुद्दीनपुर गांव निवासी सत्यम (25) पुत्र रामकुमार और बारां गांव निवासी हरेन्द्र (28) पुत्र राधेश्याम मंगलवार को एक ही बाइक से बाजार गए थे। बताया जाता है कि बाजार से लौटते समय दोनों ने शराब का सेवन किया था। घर जाते समय सरवरपुर मोड़ के समीप किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी शुरु हो गई। कुछ ही देर में विवाद गाली-गलौज तक पहुंच गया। इसके बाद दोनों ने बाइक रोक दी और सड़क पर उतरकर एक-दूसरे से मारपीट करने लगे। मुख्य मार्ग पर अचानक मारपीट शुरु होने से वहां से गुजर रहे राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। काफी देर तक चली मारपीट में दोनों युवक घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि दोनों घायलों को उपचार के लिए पीएचसी सोंधी में भर्ती कराया गया था। मामले में तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Share
LATEST post
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed