सपा स्थापना दिवस पर पूर्व मंत्री ललई ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बोले- चुनावी जीत के लिए एकजुट होकर जुट जाएं

बोले पूर्व मंत्री- सत्ता में आए तो ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से होंगे चुनाव, पानी टंकियों को लेकर विधायक पर कसा तंज

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : October 4, 2026 6:06 am
सपा स्थापना दिवस पर पूर्व मंत्री ललई ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बोले- चुनावी जीत के लिए एकजुट होकर जुट जाएं
Total Views : 160
Total Views : 160

समाजवादी पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को कस्बे के रोडवेज स्थित होटल अवध प्लाजा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ सपा नेता शैलेंद्र यादव ललई ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए आगामी चुनाव में पार्टी की जीत के लिए पूरी मजबूती से जुटने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री ने संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि चुनाव में सफलता के लिए बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जनता तक पहुंचाने की अपील की। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में शैलेंद्र यादव ललई ने चुनाव आयोग को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता चुनाव आयोग की कथित बेईमानी का विरोध कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा समय में चुनाव आयोग भाजपा के पक्ष में काम करता नजर आ रहा है और भाजपा को चुनावी लाभ पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। ललई ने कहा कि यदि इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो ईवीएम को हटाकर बैलेट पेपर के जरिए चुनाव कराने की व्यवस्था की जाएगी।

स्थानीय विधायक के विकास कार्यों पर सवाल उठाते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि क्षेत्र के कई गांवों में पानी की टंकियां तो बना दी गई हैं, लेकिन उनमें पानी नहीं है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण आज भी पानी की सप्लाई शुरु होने का इंतजार कर रहे हैं। बसपा प्रत्याशी के चुनाव मैदान में होने से संभावित नुकसान के सवाल पर शैलेंद्र यादव ललई ने कहा कि यह देश का सौभाग्य है कि मुस्लिम समाज हमेशा से धर्मनिरपेक्ष रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुस्लिम समाज आगे भी समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में पीडीए समाज के हक और अधिकार की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर चलता रहेगा।

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष मिथलेश यादव, नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह बंटी, नगर अध्यक्ष अरशद अंसारी, जसीम खान, जीशान शेख, देवमणि यादव, सुरेंद्र यादव, सुहेल आज़मी चुन्नू, संजय यादव एडवोकेट, त्रिभुवन यादव, अब्दुल मन्नान समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author

Share
LATEST post
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed