‘पत्नी बीमार है…’ महिला शिक्षिका से आपत्तिजनक मांग का आरोप, वायरल वीडियो के बाद स्कूल प्रबंधक गिरफ्तार

कुशीनगर में निजी स्कूल के प्रबंधक पर शिक्षिका से अनुचित संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद पुलि

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : October 2, 2026 11:48 am
‘पत्नी बीमार है…’ महिला शिक्षिका से आपत्तिजनक मांग का आरोप, वायरल वीडियो के बाद स्कूल प्रबंधक गिरफ्तार
Total Views : 420
Total Views : 440

जिले के रवींद्रनगर धूस थाना क्षेत्र में एक निजी विद्यालय के प्रबंधक पर अपनी शिक्षिका के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक बातचीत करने, अनुचित संबंध बनाने का दबाव डालने और धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज किया और आरोपी स्कूल प्रबंधक दिनेश राय को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी दिनेश राय रवींद्रनगर धूस थाना क्षेत्र के मोतीछापर का निवासी है और एक निजी विद्यालय का संचालन करता है। वायरल वीडियो में प्रबंधक और शिक्षिका के बीच बातचीत दिखाई दे रही है। आरोप है कि बातचीत के दौरान प्रबंधक ने शिक्षिका से शारीरिक संबंध बनाने की बात कही और इसके लिए अपनी पत्नी की बीमारी का हवाला दिया।वीडियो में शिक्षिका प्रबंधक की बातों पर कड़ी आपत्ति जताती दिखाई दे रही हैं। शिक्षिका ने खुद को उसकी बेटी के समान बताते हुए इस तरह की बातें नहीं करने को कहा। बातचीत के दौरान शिक्षिका ने उसे छूने से भी मना किया। शिक्षिका ने सवाल उठाया कि यदि उसकी पत्नी की तबीयत खराब है तो उसे अपनी पत्नी के पास जाना चाहिए। इसके बावजूद प्रबंधक पर कथित रूप से अनुचित बातें जारी रखने का आरोप है। वीडियो में शिक्षिका का विरोध और आपत्ति स्पष्ट रुप से सामने आने की बात कही गई है।

जानकारी के अनुसार, शिक्षिका को अवकाश के दिन स्कूल बुलाए जाने की बात भी सामने आई है। वायरल वीडियो में स्कूल के कार्यालय में दोनों के बीच बातचीत दिखाई देने की जानकारी दी गई है। वीडियो प्रसारित होने के बाद मामला सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आ गया। हालांकि, वायरल वीडियो की समाचार एक्सप्रेस लाइव नहीं करता। इसलिए वीडियो में दिखाई और सुनाई देने वाली बातों की अंतिम सत्यता पुलिस जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही तय होगी। फिलहाल मामला सामने आने के बाद शिक्षिका ने पुलिस से शिकायत की। इसके आधार पर रवींद्रनगर धूस थाने में आरोपी प्रबंधक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दिनेश राय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

घटना ने निजी शिक्षण संस्थानों में काम करने वाली शिक्षिकाओं, कर्मचारियों की सुरक्षा तथा कार्यस्थल पर उनके सम्मान से जुड़े सवाल भी खड़े किए हैं। किसी भी संस्थान में पद या प्रबंधन की जिम्मेदारी का इस्तेमाल कर्मचारी पर व्यक्तिगत या अनुचित दबाव बनाने के लिए किया जाना गंभीर विषय है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। मामले में वायरल वीडियो, महिला शिक्षिका की शिकायत और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की जांच के बाद ही आरोपों की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

About The Author

Share
LATEST post
PET-2026: जौनपुर में 87,696 अभ्यर्थियों की अग्निपरीक्षा, 32 केंद्रों पर कड़ा पहरा! 25-30 अक्टूबर व 1 नवंबर को होगी परीक्षा, दोनों पालियों में अभ्यर्थियों को देना होगा इम्तिहान
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed