कौन हैं सपा के ‘सरप्राइज’ राज्यसभा उम्मीदवार धनराज परिमल नथवानी?

रिलायंस के ग्रुप प्रेसिडेंट, गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष और भाजपा समर्थित राज्यसभा सांसद परिमल नथवानी के बेटे हैं

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : September 30, 2026 4:51 am
कौन हैं सपा के ‘सरप्राइज’ राज्यसभा उम्मीदवार धनराज परिमल नथवानी?
Total Views : 100
Total Views : 100

उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए हो रहे चुनाव के बीच समाजवादी पार्टी ने बुधवार को अपने दो उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल कराए। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में प्रो. रामगोपाल यादव और उद्योग जगत से जुड़े धनराज परिमल नथवानी ने नामांकन किया। धनराज नथवानी का नाम सामने आने के बाद राजनीतिक और कॉरपोरेट हलकों में उनके बारे में चर्चा तेज हो गई है। धनराज परिमल नथवानी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड में ग्रुप प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत हैं। उनकी भूमिका रिलायंस के विभिन्न कारोबारी और बड़े प्रोजेक्ट्स से जुड़ी रही है। वह रिलायंस न्यू एनर्जी लिमिटेड के डायरेक्टर भी हैं।

धनराज नथवानी कॉरपोरेट क्षेत्र के अलावा खेल प्रशासन में भी सक्रिय रहे हैं। वह गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। इससे पहले एसोसिएशन में उपाध्यक्ष की भूमिका निभा चुके हैं। धनराज नथवानी के पिता परिमल नथवानी रिलायंस इंडस्ट्रीज से जुड़े वरिष्ठ कॉरपोरेट अधिकारी हैं और झारखंड से राज्यसभा सांसद हैं। जून 2026 में उन्होंने झारखंड से निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में नामांकन किया था और उन्हें भाजपा विधायकों का समर्थन मिला था। इसके बाद वह राज्यसभा पहुंचे।परिमल नथवानी लंबे समय से रिलायंस समूह से जुड़े हैं और कॉरपोरेट मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। विभिन्न रिपोर्टों में उन्हें उद्योगपति मुकेश अंबानी के करीबी सहयोगियों में शामिल बताया गया है।

धनराज नथवानी की सपा उम्मीदवार के रुप में एंट्री इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि उनका अब तक का सार्वजनिक प्रोफाइल मुख्यतः कॉरपोरेट और खेल प्रशासन से जुड़ा रहा है।सपा ने उन्हें उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया है, जबकि उनके पिता झारखंड से भाजपा समर्थित निर्दलीय सांसद हैं। सपा ने फिलहाल रामगोपाल यादव और धनराज नथवानी के नामों की घोषणा की है। पार्टी की ओर से तीसरे उम्मीदवार को लेकर अभी तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुई है।

धनराज नथवानी की उम्मीदवारी ने इसलिए खासा ध्यान खींचा है कि एक ओर उनका मजबूत कॉरपोरेट और खेल प्रशासनिक बैकग्राउंड है, वहीं दूसरी ओर उनके पिता परिमल नथवानी झारखंड से भाजपा समर्थित निर्दलीय राज्यसभा सांसद हैं।

About The Author

Share
LATEST post
PET-2026: जौनपुर में 87,696 अभ्यर्थियों की अग्निपरीक्षा, 32 केंद्रों पर कड़ा पहरा! 25-30 अक्टूबर व 1 नवंबर को होगी परीक्षा, दोनों पालियों में अभ्यर्थियों को देना होगा इम्तिहान
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed