निर्माणाधीन फोरलेन की पुलिया में घुसी बस, 13 यात्री घायल

देवगांव के बरडीहा मोड़ पर हादसा, छह घायलों की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : September 27, 2026 6:16 am
निर्माणाधीन फोरलेन की पुलिया में घुसी बस, 13 यात्री घायल
Total Views : 100
Total Views : 100

देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बरडीहा मोड़ पर रविवार को निर्माणाधीन फोरलेन की पुलिया में एक यात्री बस घुस जाने से बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार यात्रियों में से 13 लोगों के घायल होने की सूचना है।

जानकारी के अनुसार, बस में कुल 21 यात्री सवार थे। बरडीहा मोड़ के पास निर्माणाधीन फोरलेन की पुलिया के समीप पहुंचते ही बस अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन हिस्से में जा घुसी। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव में जुट गए। पुलिस को भी हादसे की सूचना दी गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल यात्रियों को उपचार के लिए सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार शुरु किया। इनमें से छह यात्रियों की हालत गंभीर बताई गई, जिसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

हादसे के बाद निर्माणाधीन फोरलेन के इस हिस्से पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल हादसे के कारणों की पूरी तस्वीर जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाने के साथ दुर्घटना के परिस्थितियों की पड़ताल शुरु कर दी है। हादसे के बाद एक बार फिर निर्माणाधीन फोरलेन पर यातायात सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

About The Author

Share
LATEST post
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed