मेहनत और संघर्ष से रचा सफलता का इतिहास, विशाल सोनी ने एमडी प्रवेश परीक्षा में हासिल की ऑल इंडिया 22वीं रैंक

ओबीसी सेंट्रल कैटेगरी में 12वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया शाहगंज का मान, स्वर्णकार समाज और सराफा एसोसिएशन ने दी बधाई

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : September 20, 2026 3:26 am
मेहनत और संघर्ष से रचा सफलता का इतिहास, विशाल सोनी ने एमडी प्रवेश परीक्षा में हासिल की ऑल इंडिया 22वीं रैंक
Total Views : 120
Total Views : 120

मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के दम पर नगर के युवा विशाल कुमार सोनी ने एमडी प्रवेश परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पुरानी बाजार, आजमगढ़ रोड निवासी विजय कुमार सोनी के पुत्र विशाल ने बीएएमएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद एमडी प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया जनरल वर्ग में 22वीं रैंक हासिल की है। वहीं ओबीसी सेंट्रल कैटेगरी में 12वीं रैंक प्राप्त कर उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

विशाल की सफलता की खबर मिलते ही परिवार और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। वर्षों की मेहनत और पढ़ाई के दौरान परिवार ने उनके संघर्ष को करीब से देखा है। ऐसे में शानदार रैंक हासिल होने पर माता-पिता समेत पूरे परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। विशाल की यह उपलब्धि केवल एक परीक्षा में हासिल की गई रैंक नहीं, बल्कि लंबे समय तक किए गए परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम है। उनकी सफलता से क्षेत्र के युवाओं में भी उत्साह है। लोगों का कहना है कि सीमित संसाधनों या कठिन परिस्थितियों के बावजूद निरंतर मेहनत और सही दिशा में प्रयास किया जाए तो सफलता हासिल की जा सकती है।

विशाल सोनी की इस उपलब्धि पर स्वर्णकार समाज एवं सराफा एसोसिएशन की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। समाज के लोगों ने कहा कि विशाल ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से माता-पिता के साथ स्वर्णकार समाज और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।परिजनों और शुभचिंतकों ने विशाल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह चिकित्सा के क्षेत्र में आगे बढ़कर समाज की सेवा करेंगे और अपनी प्रतिभा से नगर का नाम आगे भी रोशन करते रहेंगे।

About The Author

Share
LATEST post
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed