अब वासुदेव हास्पिटल में भी होगा निशुल्क उपचार : डा. विकास यादव

आयुष्मान भारत योजना के तहत अस्पताल में शुरु हुई कैशलेस एवं पेपरलेस उपचार की सुविधा

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : September 26, 2026 7:01 am
अब वासुदेव हास्पिटल में भी होगा निशुल्क उपचार : डा. विकास यादव
Total Views : 100
Total Views : 100

अब आर्थिक रुप से कमजोर परिवारों को महंगे इलाज और सर्जरी के खर्च की चिंता नहीं करनी होगी। नगर के नईगंज स्थित एलआईसी कार्यालय के बगल में संचालित वासुदेव हास्पिटल में अब आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र मरीजों को उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। यह जानकारी वासुदेव हास्पिटल के लेप्रोस्कोपिक एवं मिनिमल इनवेसिव सर्जन डा. विकास यादव ने एक मुलाकात के दौरान दी।

उन्होंने बताया कि सुरक्षित, सुलभ और बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता के तहत अस्पताल को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से जोड़ा गया है। डा. यादव ने बताया कि आयुष्मान कार्ड के पात्र लाभार्थियों को योजना के निर्धारित पैकेज एवं नियमों के अनुसार कैशलेस और पेपरलेस उपचार की सुविधा मिलेगी। योजना के अंतर्गत पात्र मरीजों को निर्धारित सीमा तक उपचार एवं सर्जरी का लाभ मिल सकेगा। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम के साथ आवश्यक जांच और योजना के अंतर्गत अनुमन्य दवाओं एवं उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना का उद्देश्य जरुरतमंद परिवारों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। वासुदेव हास्पिटल भी इसी उद्देश्य के साथ मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है।

डा. विकास यादव ने बताया कि योजना के तहत अस्पताल में विभिन्न प्रकार की अनुमन्य सर्जरी और उपचार का लाभ पात्र मरीज उठा सकेंगे। उन्होंने पात्र लोगों से आयुष्मान कार्ड के माध्यम से उपलब्ध सरकारी स्वास्थ्य सुविधा का लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि मरीजों का स्वास्थ्य ही अस्पताल की प्राथमिकता है और इसी भावना के साथ वासुदेव हास्पिटल में चिकित्सा सेवाओं को और अधिक सुलभ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

About The Author

Share
LATEST post
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed