प्रतापगढ़ जाने से रोके गए सपा विधायक तूफानी सरोज, आवास पर पुलिस का पहरा

पुलिस हिरासत में युवक की मौत के बाद पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे विधायक, कार्यकर्ताओं में आक्रोश

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : September 26, 2026 4:59 am
प्रतापगढ़ जाने से रोके गए सपा विधायक तूफानी सरोज, आवास पर पुलिस का पहरा
Total Views : 100
Total Views : 100

प्रतापगढ़ के पट्टी थाना क्षेत्र में पुलिस हिरासत में युवक शैलेश गौतम उर्फ अर्जुन की मौत के बाद राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। पीड़ित परिवार से मिलने प्रतापगढ़ जा रहे समाजवादी पार्टी के केराकत विधायक एवं पूर्व सांसद तूफानी सरोज को पुलिस प्रशासन द्वारा रोकने का मामला सामने आया है। विधायक के करखियांव कठेरवा स्थित आवास पर पुलिस बल की तैनाती से सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात विधायक के आवास पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। इसके चलते आवास के आसपास पुलिस की मौजूदगी बढ़ गई। सपा की ओर से शनिवार को प्रतापगढ़ के मोलनापुर में पीड़ित परिवार से मिलने के लिए 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भेजने की घोषणा की गई थी। इस प्रतिनिधिमंडल में तूफानी सरोज का नाम भी शामिल है। बताया गया कि विधायक के प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रतापगढ़ जाने की सूचना के बाद पुलिस ने उन्हें बाहर जाने से रोकने के लिए आवास के आसपास निगरानी बढ़ा दी। इस दौरान बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता भी विधायक के आवास पर मौजूद रहे।विधायक तूफानी सरोज ने आरोप लगाया कि प्रशासन के माध्यम से उन्हें पीड़ित परिवार से मिलने से रोका जा रहा है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनप्रतिनिधियों की भूमिका से जुड़ा मामला बताते हुए पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए।

प्रतापगढ़ के पट्टी थाना क्षेत्र के मोलनापुर निवासी शैलेश गौतम उर्फ अर्जुन की 21 सितंबर को पुलिस हिरासत में मौत हुई थी। घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरु की। जिलाधिकारी ने निष्पक्ष जांच के लिए मजिस्ट्रियल जांच की बात कही है।मामले में पट्टी थाना प्रभारी और विवेचक को निलंबित किए जाने की जानकारी भी सामने आई है। वहीं मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिसकर्मियों समेत अन्य लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किए जाने की रिपोर्ट है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर शनिवार को 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मोलनापुर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करेगा। प्रतिनिधिमंडल में प्रतापगढ़ सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल, कौशांबी सांसद पुष्पेंद्र सरोज, विधायक त्रिभुवन दत्त, तूफानी सरोज, डॉ. आरके वर्मा और राम सिंह पटेल समेत अन्य नेता शामिल हैं। प्रतिनिधिमंडल घटना की जानकारी लेकर अपनी रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को सौंपेगा। विधायक के आवास पर पुलिस की मौजूदगी की सूचना पर सपा कार्यकर्ताओं का उनके आवास पर जमावड़ा लगा रहा।

About The Author

Share
LATEST post
PET-2026: जौनपुर में 87,696 अभ्यर्थियों की अग्निपरीक्षा, 32 केंद्रों पर कड़ा पहरा! 25-30 अक्टूबर व 1 नवंबर को होगी परीक्षा, दोनों पालियों में अभ्यर्थियों को देना होगा इम्तिहान
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed