पत्रकार हमला कांड में पुलिस की दबिश तेज, दो आरोपी गिरफ्तार

फतेहगढ़ रोड से दबोचे गए दोनों नामजद आरोपी, शेष आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : September 25, 2026 9:50 am
पत्रकार हमला कांड में पुलिस की दबिश तेज, दो आरोपी गिरफ्तार
Total Views : 100
Total Views : 100

पत्रकार गोकर्ण पांडेय पर हुए जानलेवा हमले के मामले में खुटहन पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए शुक्रवार को दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को फतेहगढ़ रोड से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंजनी मिश्रा पुत्र सुभाष चंद्र मिश्रा व धर्मेंद्र मिश्रा पुत्र राधेश्याम मिश्रा, निवासी शहाबुद्दीनपुर, थाना खुटहन जौनपुर के रुप में हुई। दोनों आरोपी पत्रकार पर हमले के संबंध में वांछित चल रहे थे।

पुलिस के अनुसार मामले में दर्ज प्राथमिकी में कुल सात लोगों को नामजद किया गया है। इनमें हीरेंद्र मिश्रा, जितेंद्र मिश्रा, अंजनी मिश्रा, धर्मेंद्र मिश्रा, अश्वनी मिश्रा, अन्तिम तिवारी और विशाल सिंह के नाम शामिल हैं। दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब शेष नामजद आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। हमले में घायल पत्रकार गोकर्ण पांडेय का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि वह 22 सितंबर से अस्पताल में भर्ती हैं। इसी बीच पुलिस द्वारा दो नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी से मामले की विवेचना में आगे की कार्रवाई का रास्ता साफ हुआ है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस कार्रवाई के बाद अब शेष आरोपियों की गिरफ्तारी और घटना की पूरी परिस्थितियों को लेकर लोगों की निगाह जांच पर बनी हुई है।

दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह, उपनिरीक्षक हरिशंकर यादव, हेड कांस्टेबल राजेश यादव, कांस्टेबल देवेंद्र कुमार तथा रिजर्व कांस्टेबल रोशन गुप्ता शामिल रहे।पुलिस के अनुसार मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

About The Author

Share
LATEST post
PET-2026: जौनपुर में 87,696 अभ्यर्थियों की अग्निपरीक्षा, 32 केंद्रों पर कड़ा पहरा! 25-30 अक्टूबर व 1 नवंबर को होगी परीक्षा, दोनों पालियों में अभ्यर्थियों को देना होगा इम्तिहान
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed