क्षेत्र के भिवरहा खुर्द स्थित एक आरा मशीन पर लकड़ी लेने पहुंचे पिता-पुत्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ग्राम अमावां कलां, थाना सरपतहां निवासी वीरेंद्र विश्वकर्मा पुत्र माता प्रसाद के अनुसार वह अपनी लकड़ी चिरवाने के लिए राजेंद्र सिंह की आरा मशीन पर गए थे। लकड़ी पसंद न आने की बात को लेकर वहां कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान राजेंद्र सिंह, उनके पुत्र अमर सिंह समेत चार-पांच अन्य लोगों ने उनके और उनके पुत्र अभिषेक विश्वकर्मा के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से मारपीट की। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।घटना मंगलवार शाम करीब चार बजे की बताई गई है। मामले में वीरेंद्र विश्वकर्मा ने खुटहन थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
