स्वर्णकार समाज व सर्राफा एसोसिएशन की नई टीम ने ली शपथ

अध्यक्ष सचिन वर्मा और जन्मेजय सोनी ने संभाली जिम्मेदारी, एकता व व्यापारिक हितों की रक्षा का लिया संकल्प

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : September 24, 2026 4:26 am
स्वर्णकार समाज व सर्राफा एसोसिएशन की नई टीम ने ली शपथ
Total Views : 120
Total Views : 120

स्वर्णकार समाज व सर्राफा एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह उत्साह और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। समारोह में बड़ी संख्या में समाज के लोगों और व्यापारियों ने हिस्सा लेकर नवगठित कार्यकारिणी का स्वागत किया। इस दौरान “जय नरहरी” और “सोनार एकता जिंदाबाद” के नारों से वातावरण गूंजता रहा।

समारोह में राष्ट्रीय चेयरमैन स्वर्णकार भारतीय सेवा संस्थान रवि सर्राफ और भाजपा प्रदेश मंत्री एवं ओबीसी मोर्चा उत्तर प्रदेश की ज्योति सोनी अतिथि के रुप में मौजूद रहीं। अतिथियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समाज की एकजुटता, आपसी सहयोग और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वर्णकार समाज अपनी मेहनत, हुनर, ईमानदारी और समृद्ध परंपराओं के लिए जाना जाता है। समाज की प्रगति के लिए सभी को मिलकर कार्य करना आवश्यक है। समारोह में प्रदेश अध्यक्ष भारतीय स्वर्णकार सेवा संस्थान सरिता सर्राफ, प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय स्वर्णकार संस्था, वरिष्ठ समाजसेवी विनीत सेठ, जिला अध्यक्ष जौनपुर सर्राफा एसोसिएशन अमर जौहरी, तहसील अध्यक्ष व्यापार मंडल शाहगंज प्रदीप जायसवाल, राकेश वर्मा, संदीप सोनी, अनुराग सेठ, महेंद्र सेठ, राजकुमार सोनी, विनोद सोनी सहित अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों का पुष्पमाला और शॉल भेंट कर स्वागत किया गया। समारोह में स्वर्णकार समाज की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। सचिन कुमार वर्मा को अध्यक्ष, चेतन्य प्रकाश स्वर्णकार को महासचिव, अनुज सेठ को कोषाध्यक्ष तथा रवि आर्य को सचिव की जिम्मेदारी दी गई।

वहीं, उपाध्यक्ष पद पर मनोरम सेठ, प्रदीप सेठ, अशोक सेठ, विवेक सोनी, शशांक सोनी एवं देवव्रत सेठ को जिम्मेदारी मिली। मंत्री पद पर उज्ज्वल सेठ, विष्णु सेठ, अमर सेठ, आशीष सेठ, शिवम सेठ एवं सौरभ सेठ को शामिल किया गया। सूचना मंत्री सुजीत सोनी, मीडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा, राजकुमार अश्क एवं सौरभ आर्य तथा विधिक सलाहकार एडवोकेट महेंद्र प्रताप वर्मा बनाए गए। सर्राफा एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी में जन्मेजय सोनी को अध्यक्ष, रितेश आर्य को महासचिव, अभिषेक सेठ को कोषाध्यक्ष तथा महेंद्र वर्मा को विधि सलाहकार बनाया गया। सचिव पद की जिम्मेदारी साजन सेठ एवं तपन सोनी को दी गई। उपाध्यक्ष पद पर अम्बरीश आर्य, विजय सेठ, गया प्रसाद सेठ, नरेंद्र सेठ, अभिषेक सेठ (रवि) एवं सुशील सेठ (बागी) को जिम्मेदारी सौंपी गई। मंत्री पद पर रमेश मोदनवाल, पारितोष आर्य (प्रिंसू), आलोक सोनी, रत्नेश मोदनवाल एवं शौर्य सोनी को शामिल किया गया। मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी प्रदीप वर्मा एवं राजकुमार सेठ को दी गई।शपथ ग्रहण के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज की एकता, संगठन की मजबूती, सदस्यों के हितों की रक्षा तथा सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।

विशिष्ट अतिथि विनीत सेठ ने समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने और आपसी सहयोग के साथ आगे बढ़ने पर जोर दिया। वहीं जिला अध्यक्ष अमर जौहरी ने कहा कि संगठन की मजबूती उसकी एकता में निहित है। यदि समाज के लोग नई कार्यकारिणी के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे तो संगठन निश्चित रूप से आगे बढ़ेगा। नवनियुक्त अध्यक्ष सचिन वर्मा ने समाज के सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास करेगी। उन्होंने समाज, सर्राफा कारोबारियों और व्यापारियों की कठिनाइयों के समय मजबूती से साथ खड़े रहने का संकल्प दोहराया। सर्राफा एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष जन्मेजय सोनी ने व्यापारियों के हितों की रक्षा, आपसी सहयोग और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। समारोह में संरक्षक मंडल के जवाहरलाल सेठ, छेदीलाल वर्मा, लालचंद सेठ, अखिलेश सेठ, सूरज सेठ, विजय सेठ, राजेश सोनी, संजय वर्मा, नन्हेंलाल वर्मा, अतुल सेठ, मोतीलाल सोनी, गया प्रसाद सोनी, शुभम सोनी, विजय सोनी, पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश, राजेंद्र प्रसाद सेठ, अजय सोनी, विपिन सोनी, रवि सोनी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

About The Author

Share
LATEST post
PET-2026: जौनपुर में 87,696 अभ्यर्थियों की अग्निपरीक्षा, 32 केंद्रों पर कड़ा पहरा! 25-30 अक्टूबर व 1 नवंबर को होगी परीक्षा, दोनों पालियों में अभ्यर्थियों को देना होगा इम्तिहान
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed