गैंगरेप के आरोप से आहत बीए छात्रा ने की आत्महत्या, छह युवकों पर आरोप

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : September 22, 2026 5:28 am
गैंगरेप के आरोप से आहत बीए छात्रा ने की आत्महत्या, छह युवकों पर आरोप
Total Views : 100
Total Views : 100

झांसी में बीए की एक छात्रा की आत्महत्या से सनसनी फैल गई। परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों के मुताबिक, छात्रा के साथ गांव के ही कुछ युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो बनाकर उसे मानसिक रुप से प्रताड़ित किया। घटना के बाद छात्रा की मौत हो गई। मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।

बताया जा रहा है कि छात्रा गांव के पास कंडे (उपले) लेने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के सुशील, अजय, गुल्लु, छोटू समेत छह युवक उसे जबरन अपने साथ ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप यह भी है कि युवकों ने घटना का वीडियो बनाया और उसे वायरल करने की धमकी दी।परिजनों के अनुसार, घटना के बाद छात्रा घर पहुंची और मानसिक रुप से बेहद परेशान थी। कुछ समय बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए ले गए, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि जिन युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप है, उन्होंने इससे पहले भी छात्रा के साथ छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर कथित तौर पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। परिवार का आरोप है कि लगातार उत्पीड़न और धमकियों के कारण छात्रा मानसिक दबाव में थी।घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस मामले में परिजनों के बयान, घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों और अन्य उपलब्ध तथ्यों की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आरोपों की पुष्टि होने पर संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। छात्रा की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में भी घटना को लेकर चर्चा है।

About The Author

Share
LATEST post
PET-2026: जौनपुर में 87,696 अभ्यर्थियों की अग्निपरीक्षा, 32 केंद्रों पर कड़ा पहरा! 25-30 अक्टूबर व 1 नवंबर को होगी परीक्षा, दोनों पालियों में अभ्यर्थियों को देना होगा इम्तिहान
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed