सुरेरी थाने में तैनात सिपाही की मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

थाना परिसर में हुई घटना से विभाग में शोक, गोरखपुर के रहने वाले थे सिपाही अभिषेक सिंह

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : September 20, 2026 10:02 am
सुरेरी थाने में तैनात सिपाही की मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
Total Views : 100
Total Views : 100

सुरेरी थाना परिसर में तैनात 2025 बैच के सिपाही अभिषेक सिंह की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई शुरु कराई। मृतक सिपाही की पहचान अभिषेक सिंह पुत्र धर्मेंद्र सिंह निवासी ग्राम महुआपार जनपद गोरखपुर के रुप में हुई है। अभिषेक सिंह की तैनाती सुरेरी थाने में थी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरु कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। हालांकि सिपाही की मौत के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की परिस्थितियों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक का माहौल है। अधिकारियों की ओर से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

Share
LATEST post
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed