Total Views : 100
Total Views :
100
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील शाहगंज के पदाधिकारियों ने अपनी विभिन्न लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर शासन को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन में लेखपालों के अंतरमंडलीय स्थानांतरण, वर्ष 2025-26 की पदोन्नति सूची जारी करने, विभागीय परीक्षा परिणाम घोषित करने तथा भत्तों में वृद्धि सहित कई मांगें उठाई गई हैं।

संघ के अध्यक्ष इंजीनियर विकास सिंह के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी अंकुर वर्मा को सौंपे गए ज्ञापन में ग्राम सचिवालय में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, लेखपालों को भूतपूर्व पदों से अवमुक्त करने, प्रारंभिक वेतनमान 2800 ग्रेड पे करने तथा तकनीकी पद घोषित किए जाने की भी मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि लंबित मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं होने पर संगठन आगे की रणनीति तय करेगा।
About The Author
LATEST post
