पिंडरा में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन

झंझौर में केक काटकर दीर्घायु की हुई कामना, फूलपुर समेत कई बाजारों में हुए आयोजन

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : September 17, 2026 5:49 am
पिंडरा में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन
Total Views : 100
Total Views : 100

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के झंझौर स्थित भगवान श्री विश्वकर्मा मंदिर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना की गई। कार्यक्रम आयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता रविशंकर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण देश और समाज की सेवा के लिए समर्पित किया है। उनके नेतृत्व में देश विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है।

महगवां में भाजपा नेता रतन सिंह के नेतृत्व में केक काटकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा फूलपुर, पिंडरा, कठिराव, सिंधोरा सहित क्षेत्र के विभिन्न बाजारों और कस्बों में भी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न संगठनों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान लोगों ने उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र विश्वकर्मा, अजय ऊदल, मनीष पाठक, वंशनारायण पाठक, एडवोकेट सुधीर सिंह, राजेश राजभर, संतोष सिंह, जयशंकर सिंह, विकास सिंह एवं अरविंद सिंह सहित भाजपा पदाधिकारी, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, युवा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

About The Author

Share
LATEST post
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed