प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को विधायक रमेश सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुटहन पहुंचकर उपचाररत दर्जनों मरीजों में फल वितरित किए। उन्होंने मरीजों का कुशलक्षेम पूछा और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इस दौरान विधायक रमेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा और जनकल्याण के रूप में मनाना समाज के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देता है। जरुरतमंदों की सेवा करना ही सबसे बड़ा सामाजिक दायित्व है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव, नरेंद्र उपाध्याय, बेचन पांडेय, बसंत लाल मौर्य, राजू सिंह, रविकांत विश्वकर्मा, मोनू पांडेय, प्रदीप यादव, राहुल यादव, अमित उपाध्याय, गौरव सिंह, राजेश यादव और एडीओ पंचायत अजय मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
