समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी की ओर से जिला कार्यालय पर निर्माण एवं सृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर पूजा-अर्चना एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम प्रदेश सचिव राजेश विश्वकर्मा एवं जिला सचिव दीपक विश्वकर्मा की देखरेख में तथा जिला उपाध्यक्ष श्यामबहादुर पाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। महाराज आलखनारायण विश्वकर्मा ने विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद आरती संपन्न हुई। पूजा के उपरांत आयोजित गोष्ठी में भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके सृष्टि निर्माण, शिल्प, तकनीक एवं सृजन के क्षेत्र में योगदान पर चर्चा की गई।गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्यामबहादुर पाल ने भगवान विश्वकर्मा के जीवन, निर्माण-कला एवं सृजन के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा की परंपरा श्रम, हुनर, तकनीक और सृजन को सम्मान देने की प्रेरणा देती है।

मुख्य वक्ता रहे प्रदेश सचिव राजेश विश्वकर्मा एवं जिला सचिव दीपक विश्वकर्मा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा जी के विचारों और सृजन की परंपरा को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने सामाजिक न्याय, समानता और सभी वर्गों की भागीदारी के मुद्दों पर भी अपने विचार रखे। इस दौरान सोचनराम विश्वकर्मा, अजय विश्वकर्मा, ऊषा जायसवाल, वीरेंद्र यादव, डॉ. जंगबहादुर यादव, दिलीप प्रजापति, राजेश यादव और रवि यादव सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने पार्टी की ओर से पीडीए सरकार के सृजन का संकल्प दोहराया।गोष्ठी का संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता श्रवण जायसवाल, जिला सचिव अजय मौर्य, संतोष मौर्य मुन्ना, धीरज बिंद, संदीप बिंद, पूनम यादव, सोनी सेठ, आनंद गुप्ता, गुड्डू सोनकर, धर्मेंद्र सोनकर, रमेश पटेल, सतीश विश्वकर्मा, गुलजीत विश्वकर्मा, अब्दुल्ला अख्तर, रविन्द्र यादव एडवोकेट, प्रदीप पाल एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
