सर्राफा एसोसिएशन एवं स्वर्णकार समाज की बैठक गुरुवार को आयोजित हुई। बैठक में आगामी 23 सितंबर को होने वाले शपथग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में कार्यक्रम की व्यवस्था, आयोजन की रूपरेखा और समाज के अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता को लेकर पदाधिकारियों ने अपने सुझाव दिए। सभी ने आपसी सहयोग और समन्वय के साथ समारोह को सफल बनाने पर जोर दिया। स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष सचिन वर्मा और महामंत्री चैतन्य प्रकाश सोनी, वहीं सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष जनमेजय सोनी और महामंत्री रितेश आर्य सहित दोनों संगठनों के पदाधिकारी और समाज के प्रबुद्धजन बैठक में उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने कहा कि शपथग्रहण समारोह समाज की एकता और संगठन को मजबूत करने का अवसर है। बैठक में सभी ने समारोह को सफल और गरिमापूर्ण बनाने का संकल्प लिया।
