भक्ति और उल्लास के बीच निकली गणपति बप्पा की विसर्जन शोभायात्रा

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : September 16, 2026 4:35 am
भक्ति और उल्लास के बीच निकली गणपति बप्पा की विसर्जन शोभायात्रा
Total Views : 100
Total Views : 100

कस्बे में गणपति बप्पा की विसर्जन शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। आदर्श कन्या इण्टर कॉलेज के सामने रहने वाले बब्लू साहू के आवास पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विधि-विधान से गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई थी। श्रद्धालुओं ने भावपूर्ण माहौल में बप्पा को विदाई दी।

करीब एक दशक से चली आ रही परम्परा में इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। गणपति पूजन के दौरान श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। आयोजन के दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें कस्बे सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुँचे लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। विसर्जन के लिए निकली शोभायात्रा में डीजे की धुन के बीच श्रद्धालु गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। यात्रा कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्प अर्पित कर बप्पा के दर्शन किए।

विसर्जन स्थल पर पहुंचकर विधि-विधान से प्रतिमा का विसर्जन किया गया। बप्पा की विदाई के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह के साथ भावुकता भी देखने को मिली। आयोजन ने कस्बे में धार्मिक आस्था, आपसी भाईचारे और सामाजिक सहभागिता का सन्देश दिया। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ… के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने बप्पा को विदाई दी। सुरक्षा के लिहाज से उपनिरीक्षक अनिल पाठक पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इस दौरान जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा, मनीष गुप्ता, शांतिभूषण मिश्रा, गुल्लुर, सनी गुप्ता, गौरव मौर्या, अनिल प्रजापति, प्रमोद सोनी, डॉ. अमलेंद्र गुप्ता, रिंकू सेठ, पप्पू पटवा, विक्की गुप्ता, राकेश सेठ आदि मौजूद रहे।

About The Author

Share
LATEST post
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed