हनुमानगढ़ी सरकार के भंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब

श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, भक्तिमय माहौल में गूंजता रहा जयकारा

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : September 16, 2026 3:14 am
हनुमानगढ़ी सरकार के भंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब
Total Views : 100
Total Views : 100

नगर के श्री लक्ष्मीनारायण वाटिका में हनुमानगढ़ी सरकार की ओर से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं की भीड़ से पूरे परिसर में दिनभर चहल-पहल बनी रही और वातावरण भक्तिमय नजर आया।

भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न प्रकार के प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। जैसे-जैसे लोगों को आयोजन की जानकारी होती गई, श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला बढ़ता गया। भक्तों ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया और हनुमानगढ़ी सरकार के प्रति अपनी आस्था एवं श्रद्धा व्यक्त की। आयोजन के दौरान पूरे परिसर में भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। आयोजकों और सेवादारों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करने के साथ ही व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में सहयोग किया। श्रद्धालुओं ने भंडारे की व्यवस्था की सराहना करते हुए ऐसे धार्मिक आयोजनों को सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव का माध्यम बताया।

भंडारे में बड़ी संख्या में भक्तों के साथ गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे आयोजकों एवं सेवादारों की सक्रियता से कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम संयोजक सुभाषचंद यादव चंदू ने आगंतुक श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

About The Author

Share
LATEST post
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed