महान दिवस पर चिकित्सक और शिक्षकों का सम्मान

जेसीआई शाहगंज संस्कार के जेसी सप्ताह का हुआ भव्य समापन, सामाजिक कार्यों की हुई सराहना

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : September 16, 2026 2:06 am
महान दिवस पर चिकित्सक और शिक्षकों का सम्मान
Total Views : 100
Total Views : 100

अंतरराष्ट्रीय संस्था जूनियर चैंबर इंटरनेशनल (जेसीआई) की स्थानीय शाखा जेसीआई शाहगंज संस्कार की ओर से मंगलवार की रात जौनपुर मार्ग स्थित होटल आरडी इन में जेसी सप्ताह के अंतिम दिन ‘महान दिवस’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरेंद्र सिंह ने क्षेत्र के चिकित्सकों एवं शिक्षकों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी गिरेंद्र सिंह ने जेसीआई शाहगंज संस्कार की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था द्वारा समाजहित में किए जा रहे प्रयास क्षेत्र, जनपद और प्रदेश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनुशासित समाज के निर्माण की सीख देने से पहले स्वयं अनुशासित होना आवश्यक है। जब हम अपने आचरण और व्यवहार में अनुशासन को अपनाएंगे, तभी दूसरों को भी अनुशासित समाज के निर्माण के लिए प्रेरित कर सकेंगे। वहीं प्रभारी निरीक्षक ने भी संस्था के सामाजिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों का उत्साह बढ़ाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान जेसी सप्ताह के चेयरमैन इकरार खान ने सप्ताहभर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। इसके बाद कार्यक्रम संयोजकों आमिश खान, कुशाग्र अग्रहरि, मोहम्मद शाहिद नईम, डॉ. नीरज सोनी, रजा हुसैन और अब्दुर्रहमान खान तथा उप चेयरमैन डॉ. सौम्या अग्रहरि और साकिब खान को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संयुक्त संचालन पूर्व अध्यक्ष पंकज सिंह, अखलाक खान और डॉ. सौम्या अग्रहरि ने किया। अंत में संस्था के अध्यक्ष रविशंकर चतुर्वेदी ने सभी अतिथियों, सम्मानितजनों एवं आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

इस अवसर पर भाजपा नेता पवन पाल, विक्रम सिंह विक्की, असलम इराकी, अशोक सोनकर, अंकुर सिंह, रामलीला समिति के पूर्व अध्यक्ष संदीप जायसवाल, संस्कार भारती के अध्यक्ष रचित चौरसिया, लायंस क्लब स्टार के अध्यक्ष सतीश गुप्ता, राकेश अग्रहरि और मनीष अग्रहरि समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

About The Author

Share
LATEST post
PET-2026: जौनपुर में 87,696 अभ्यर्थियों की अग्निपरीक्षा, 32 केंद्रों पर कड़ा पहरा! 25-30 अक्टूबर व 1 नवंबर को होगी परीक्षा, दोनों पालियों में अभ्यर्थियों को देना होगा इम्तिहान
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed